कोरोना काल में 188 दिनों की रिकॉर्ड बंदी के बाद सोमवार को ताजमहल और आगरा किला के दरवाजे सैलानियों के लिए खोल दिए जाएंगे। सुबह सूर्योदय पर दोनों स्मारकों के गेट खुलेंगे, जो शहर के चार लाख लोगों के लिए नई सुबह की उम्मीद से जुड़े हैं। कोरोना संक्रमण के कारण 17 मार्च से ताजमहल और आगरा किला के दरवाजे बंद हैं। फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, रामबाग, महताब बाग जैसे छह स्मारक एक सितंबर को पर्यटकों के लिए खोले जा चुके हैं।
2 of 8
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
372 साल के ताजमहल के इतिहास में पहली बार छह महीने तक लगातार ताजमहल आम सैलानियों के लिए बंद रहा। 188 दिन बाद सोमवार सुबह सूर्योदय पर ताजमहल खुल जाएगा।
3 of 8
ताजमहल
- फोटो : Amar Ujala
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने ताजमहल में एक दिन में पांच हजार और आगरा किला में 2500 पर्यटकों को प्रवेश की मंजूरी दी है।
4 of 8
ताजमहल आगरा: लॉकडाउन से पहले की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के अंदर शाहजहां और मुमताज की कब्रों वाले मुख्य गुम्बद में पांच-पांच पर्यटक एक बार मे जाएंगे।
5 of 8
आगरा किला
- फोटो : Amar Ujala
ताजमहल और आगरा किला सोमवार से खुल जाएंगे, लेकिन कई व्यवस्थाएं बदल जाएंगी। कोरोना काल में स्मारकों पर कैशलेस व्यवस्था लागू होने के चलते दोनों स्मारकों पर टिकट विंडो बंद रहेंगी।