{"_id":"5f678f5cf5623a7a0b05cd0f","slug":"taj-mahal-reopen-news-agra-tourism-industry-excited-for-tourists-welcome","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'आइए हुजूर ! मोहब्बत की निशानी में आपका स्वागत है', ताज को लेकर पर्यटन उद्योग उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आइए हुजूर ! मोहब्बत की निशानी में आपका स्वागत है', ताज को लेकर पर्यटन उद्योग उत्साहित
Mon, 21 Sep 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : Amar Ujala
कोरोना छह महीने बाद खुलने जा रहे ताजमहल को लेकर पर्यटन उद्योग उत्साहित है। होटल उद्यमी, फोटोग्राफर, गाइड मोहब्बत की निशानी में पर्यटकों का स्वागत करने को तैयार हैं। अपनी अपनी तरह से पर्यटकों को रियायत देने की योजना बनाई है। इनमें खासतौर पर गाइड 30 सितंबर तक मुफ्त सेवा दे रहे हैं।
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल समेत सभी स्मारक बंद होने से पर्यटन उद्योग चौपट था। करीब 5.5 लाख लोगों की रोजी रोटी पर संकट आ गया था। खासतौर पर रोज कमाकर खाने वालों की श्रेणी में आने वाले गाइड और फोटोग्राफर परेशान थे। इस बीच कई ने काम तक बदल लिए थे।
ताजमहल में पर्यटक (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
इस माह मुफ्त सेवा
एप्रूव्ड टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुद्दीन ने कहा कि स्मारक खुलना राहत की बात है। इससे 1100 गाइड को फायदा मिलेगा। हालांकि पर्यटक एकदम से नहीं आएगा, लेकिन मानसिक दबाव जरूर कम हुआ है और अच्छा संदेश जाएगा। इस माह मुफ्त सेवा दी जाएगी।

ताजमहल को निहारता युवा जोड़ा (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
फोटोग्राफर देंगे 30 फीसदी की छूट
ताज टूरिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संदीप शिवहरे ने कहा कि आगरा के लिए जो टूर निरस्त हो रहे थे, ताजमहल खुलने से उनकी संख्या में काफी कमी आएगी। इससे 464 फोटोग्राफर को काम मिलेगा। समय के साथ पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। पर्यटकों को 30 फीसदी तक की छूट दी जाएगी।

ताजमहल: टर्न स्टाइल गेट पर महिला कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों का भरोसा जीतना जरूरी
आगरा टूरिज्म डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष और होटल स्वामी संदीप अरोरार ने कहा कि स्मारक खुलने के एकदम बाद से पर्यटन उद्योग में उछाल आने से रहा। क्योंकि अभी यातायात व्यवस्था, क्वारंटाइन के नियम और चिकित्सीय सुविधा में सुधार की दरकार है। पर्यटकों का भरोसा जीतना होगा। पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए हम रियायत देने को तैयार हैं। फिलहाल होटल खोलना फायदेमंद नहीं है। शहर में करीब 500 होटल हैं, जिन्हें करीब 4700 करोड़ का नुकसान हो चुका है।