फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कासगंज: बेटे ने उजाड़ दिया मां की मांग का सिंदूर, संपत्ति के लिए पिता की गोली मारकर हत्या

Wed, 22 Sep 2021 04:51 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 22 Sep 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
Sun Shot Dead Father Dispute For Property
कासगंज: पुलिस ने पकड़ा हत्या आरोपी बेटा - फोटो : @kasganjpolice

कासगंज जनपद में तीन दिन पहले अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव सुजरई में किसान की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बेटा ही पिता का हत्याका आरोपी निकला। संपत्ति के विवाद में बेटे ने पिता की हत्या कर शव धान के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर पूंछतांछ के बाद जेल भेज दिया है। घटना रविवार देर रात की है। गांव सुजरई निवासी बुजुर्ग हरपाल सिंह (62) पुत्र खूबीराम की हत्या रात में की गई। सोमवार सुबह उनका शव धान के खेत में मिला। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने इस मामले में खुलासे के लिए टीमें लगाई। पुलिस को सफलता मिल गई। एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि सीओ सहावर के नेतृत्व में अमांपुर पुलिस की टीम खुलासे में लगी हुई थीं। जांच में पता चला कि मृतक हरपाल का अपने पुत्रों से संपत्ति संबंधी विवाद चला आ रहा था। 

Sun Shot Dead Father Dispute For Property
कासगंज पुलिस ने पकड़ा हत्या का आरोपी बेटा - फोटो : @kasganjpolice
पुलिस ने मृतक के बेटे सुनील को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की तो घटना का खुलासा हो गया। एएसपी ने बताया कि बेटे के मुताबिक उसने ही अपने पिता की हत्या गोली मारकर की थी, क्योंकि पिता दो अन्य भाइयों को संपत्ति में हिस्सा देना चाहते थे।
Sun Shot Dead Father Dispute For Property
कासगंज: मृतक का परिवार - फोटो : अमर उजाला

और उसे संपत्ति से बेदखल करने की सोच रहे थे। इस बात को लेकर पिता के खिलाफ गुस्सा था। गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sun Shot Dead Father Dispute For Property
कासगंज पुलिस - फोटो : अमर उजाला
टूट गई मां
मृतक की पत्नी पुष्पमित्रा पति की मौत के बाद टूट गई। मुसीबत का पहाड़ तो उन पर उस समय टूट पड़ा जब उन्हें जानकारी हुई कि उनकी मांग का सिंदूर उजाड़ने वाला उनका ही बेटा है। बेटे ने ही संपत्ति के लिए पिता की हत्या कर दी। रो-रो कर मां कह रही थी की पिता से अधिक इसे संपत्ति ही प्यारी थी।


 
विज्ञापन
Sun Shot Dead Father Dispute For Property
एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
पहले भी होता रहा है रिश्तों का कत्ल 
जिले में रिश्तो के कत्ल का यह पहला मामला नहीं है, बल्कि संपत्ति के लिए पहले भी हत्याएं होती रही हैं। पिछले साल गांव नगला मामों में सौतेले पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी। इसके अलावा पटियाली में भी पिछले साल पुत्र और पुत्रवधू ने पिता की हत्या की थी और तमाम रिश्तों की हत्याएं संपत्ति के लिए हो चुकी हैं।

संबंधित खबर: 
कासगंज: खेत पर पानी देने गए ग्रामीण की गोली मारकर हत्या से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed