फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder In Kasganj Of Farmer Crime News Today

कासगंज: खेत पर पानी देने गए ग्रामीण की गोली मारकर हत्या से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस

Mon, 20 Sep 2021 04:20 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 20 Sep 2021 04:20 PM IST
सार

खेत पर जब हरपाल नहीं दिखाई दिए तो परिजनों ने तलाश की, खेत में एक स्थान पर लहुलूहान हालत में पड़े थे, इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Murder In Kasganj Of Farmer Crime News Today
demo pic

विस्तार

कासगंज जनपद में अमांपुर के ग्राम सुजरई में खेत पर पानी देने गए ग्रामीण की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

घर वापस नहीं लौटा किसान
सुजरई निवासी हरपाल (62) पुत्र खूबीराम रविवार को दोपहर में अपने धान के खेत में पानी लगाने के लिए गया था। देर शाम तक जब वह वापस लौटकर नहीं आया तो उसका पुत्र अवधेश खेत पर उनको बुलाने के लिए चला गया। जब वह दिखाई नहीं दिया तो उसने खेत पर उनकी तलाश की। वहीं कुछ दूरी पर ही वह लहुलुहान अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। उसकी कनपटी पर गोली का निशान दिखाई दिया। घटना की जानकारी परिजनों का दी गई।
विज्ञापन

अस्पताल ले गए परिजन

सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। काफी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों में चीत्कार मच गया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामला किया दर्ज

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


ये भी पढ़ें:
सुशील हत्याकांड: सीसीटीवी फुटेज से मिले पुलिस को सुराग, दुकान के पास ही बैठे थे बदमाश

आगरा: खुद को आईएएस बताने वाले यात्री ने रोकी राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन, आरपीएफ कर्मियों को धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
परेशानी: कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोत्तरी से चूड़ी उद्योग पर महंगाई की मार, इन सामानों के अचानक बढ़े दाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed