कासगंज जनपद में तीन दिन पहले अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव सुजरई में किसान की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बेटा ही पिता का हत्याका आरोपी निकला। संपत्ति के विवाद में बेटे ने पिता की हत्या कर शव धान के खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर पूंछतांछ के बाद जेल भेज दिया है। घटना रविवार देर रात की है। गांव सुजरई निवासी बुजुर्ग हरपाल सिंह (62) पुत्र खूबीराम की हत्या रात में की गई। सोमवार सुबह उनका शव धान के खेत में मिला। पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने इस मामले में खुलासे के लिए टीमें लगाई। पुलिस को सफलता मिल गई। एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि सीओ सहावर के नेतृत्व में अमांपुर पुलिस की टीम खुलासे में लगी हुई थीं। जांच में पता चला कि मृतक हरपाल का अपने पुत्रों से संपत्ति संबंधी विवाद चला आ रहा था।
{"_id":"614b11c1a9162f34de3eb458","slug":"sun-shot-dead-father-dispute-for-property","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कासगंज: बेटे ने उजाड़ दिया मां की मांग का सिंदूर, संपत्ति के लिए पिता की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज: बेटे ने उजाड़ दिया मां की मांग का सिंदूर, संपत्ति के लिए पिता की गोली मारकर हत्या
Wed, 22 Sep 2021 04:51 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 22 Sep 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
कासगंज: पुलिस ने पकड़ा हत्या आरोपी बेटा
- फोटो : @kasganjpolice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज पुलिस ने पकड़ा हत्या का आरोपी बेटा
- फोटो : @kasganjpolice
पुलिस ने मृतक के बेटे सुनील को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की तो घटना का खुलासा हो गया। एएसपी ने बताया कि बेटे के मुताबिक उसने ही अपने पिता की हत्या गोली मारकर की थी, क्योंकि पिता दो अन्य भाइयों को संपत्ति में हिस्सा देना चाहते थे।
कासगंज: मृतक का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
और उसे संपत्ति से बेदखल करने की सोच रहे थे। इस बात को लेकर पिता के खिलाफ गुस्सा था। गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
टूट गई मां
मृतक की पत्नी पुष्पमित्रा पति की मौत के बाद टूट गई। मुसीबत का पहाड़ तो उन पर उस समय टूट पड़ा जब उन्हें जानकारी हुई कि उनकी मांग का सिंदूर उजाड़ने वाला उनका ही बेटा है। बेटे ने ही संपत्ति के लिए पिता की हत्या कर दी। रो-रो कर मां कह रही थी की पिता से अधिक इसे संपत्ति ही प्यारी थी।

एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद
- फोटो : अमर उजाला
पहले भी होता रहा है रिश्तों का कत्ल
जिले में रिश्तो के कत्ल का यह पहला मामला नहीं है, बल्कि संपत्ति के लिए पहले भी हत्याएं होती रही हैं। पिछले साल गांव नगला मामों में सौतेले पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी। इसके अलावा पटियाली में भी पिछले साल पुत्र और पुत्रवधू ने पिता की हत्या की थी और तमाम रिश्तों की हत्याएं संपत्ति के लिए हो चुकी हैं।
संबंधित खबर:
कासगंज: खेत पर पानी देने गए ग्रामीण की गोली मारकर हत्या से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस