फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैनपुरी नवोदय छात्रा की मौत का मामला: तत्कालीन प्रधानाचार्य से एसआईटी ने की लंबी पूछताछ, जाना, घटना की रात कब-कब गई बिजली

Wed, 22 Sep 2021 02:11 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 22 Sep 2021 02:11 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri Navodaya Vidyalaya Girl Student Murder Case News: Navodaya Vidyalaya Girl Student Case: SIT Questioned Former Principal Long Time
मैनपुरी नवोदय विद्यालय की छात्रा हत्या कांड: जवाहर नवोदय विद्यालय में छानबीन करती एसआईटी टीम - फोटो : अमर उजाला

मैनपुरी में एसआईटी (विशेष जांच दल) ने मंगलवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की तत्कालीन प्रधानाचार्य को पूछताछ के लिए बुलाया। ट्रांजिस्ट हॉस्टल स्थित कैंप कार्यालय पर लगभग पांच घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। पूरे घटनाक्रम के संबंध में एसआईटी ने उनसे कई सवाल किए। बता दें कि दो साल पहले विद्यालय में छात्रा की मौत के समय सुषमा सागर प्रधानाचार्य थीं। बाद में शासन ने उनका स्थानांतरण कर दिया था। एसआईटी ने जांच के लिए उन्हें मैनपुरी बुलाया था। मंगलवार सुबह सुषमा सागर नवोदय विद्यालय भोगांव पहुंचीं। यहां से पुलिस वाहन में उन्हें एसआईटी कैंप कार्यालय मैनपुरी लाया गया। सुबह 11 बजे उन्हें मैनपुरी लाया गया। यहां शाम चार बजे तक लगभग पांच घंटे की लंबी पूछताछ की गई। 


 

Mainpuri Navodaya Vidyalaya Girl Student Murder Case News: Navodaya Vidyalaya Girl Student Case: SIT Questioned Former Principal Long Time
मैनपुरी छात्रा की मौत का मामला: एसआईटी ने शुरू की जांच - फोटो : अमर उजाला

छात्रा का व्यवहार जाना
एसआईटी ने प्रधानाचार्या से पूछताछ के दौरान छात्रा के व्यवहार, उसके अन्य साथियों से संबंध, शैक्षिक स्तर आदि के बारे में जानकारी की। एसआईटी ने ये भी जानने की कोशिश की कि छात्रा किसी बात से डरी हुई या तनाव में तो नहीं थी। सैकड़ों सवाल एसआईटी ने तत्कालीन प्रधानाचार्य से किए। पूर्व में गठित एसआईटी द्वारा की जांच में प्रधानाचार्य के बयान और वर्तमान में उनके बयानों का मिलान किया गया। वहीं मंगलवार को भी तत्कालीन वार्डन विश्रुति से पूछताछ जारी रही। एसआईटी ने दोनों से अलग-अलग पूछताछ की।  

Mainpuri Navodaya Vidyalaya Girl Student Murder Case News: Navodaya Vidyalaya Girl Student Case: SIT Questioned Former Principal Long Time
जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव, मैनपुरी। - फोटो : अमर उजाला

फिर नवोदय पहुंची टीम
मंगलवार एसआईटी के सदस्य एसपी (अपराध) इटावा ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद दोपहर 12 बजे करीब नवोदय विद्यालय पहुंचे। उन्होंने क्राइम सीन और परिसर में निरीक्षण किया। प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ से पूछताछ की। लगभग दो घंटे तक वे यहां पूछताछ कर जानकारी जुटाते रहे। इसके बाद वे कैंप कार्यालय लौट गए। जांच के दौरान इंस्पेक्टर भोगांव रवींद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mainpuri Navodaya Vidyalaya Girl Student Murder Case News: Navodaya Vidyalaya Girl Student Case: SIT Questioned Former Principal Long Time
नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में मिला था शव - फोटो : अमर उजाला

बढ़ाई गई नवोदय की सुरक्षा 
जवाहर नवोदय विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। एसआईटी में शामिल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निरीक्षण की दृष्टि से भी सुरक्षा अहम है। इसी के चलते नवोदय में पांच पुलिसकर्मी तैनात रहे। वहीं भोगांव-मैनपुरी रोड पर नवोदय विद्यालय के पास भी दो पुलिसकर्मी तैनात रहे। 

विज्ञापन
Mainpuri Navodaya Vidyalaya Girl Student Murder Case News: Navodaya Vidyalaya Girl Student Case: SIT Questioned Former Principal Long Time
नवोदय विद्यालय में जांच टीम - फोटो : अमर उजाला

एसआईटी ने पूछा-घटना की रात कब-कब गई थी बिजली
एसआईटी ने नवोदय छात्रा की कथित मौत के मामले में जांच का दायरा बढ़ा दिया है। मंगलवार को टीम भोगांव विद्युत उपकेंद्र पहुंची। यहां घटना की रात को विद्युत आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। पुराने आपूर्ति रजिस्टर देखे। एसआईटी को शक है कि कहीं अंधेरे का फायदा उठाकर कोई व्यक्ति परिसर में दाखिल तो नहीं हुआ। मंगलवार को एसआईटी विद्युत उपकेंद्र पहुंची। विद्यालय से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित विद्युत उपकेंद्र से परिसर तक बिजली आपूर्ति होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed