{"_id":"630996d5cb2197070d15eefe","slug":"student-death-case-not-solved-even-in-five-months-dead-body-was-found-in-hostel-agra-crime-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra Crime: पांच महीने में भी नहीं सुलझी छात्र की मौत की गुत्थी, हॉस्टल में मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Crime: पांच महीने में भी नहीं सुलझी छात्र की मौत की गुत्थी, हॉस्टल में मिला था शव
Sat, 27 Aug 2022 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 27 Aug 2022 09:30 AM IST
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी और छात्र ऋषभ मिठास का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के 12वीं के छात्र ऋषभ मिठास की मौत की गुत्थी पांच महीने बाद भी नहीं सुलझ सकी है। पुलिस को विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट का इंतजार है। वैज्ञानिकों की टीम ने समाज कल्याण विभाग के हॉस्टल में क्राइम सीन दोहराया था। हालांकि पूर्व में मेडिको लीगल एक्सपर्ट की रिपोर्ट में भी हादसा या खुदकुशी का मामला बताया गया है। गांधी नगर निवासी ब्रह्मदत्त मिठास के बेटे ऋषभ मिठास का शव 23 मार्च को खंदारी स्थित समाज कल्याण विभाग के हॉस्टल में पड़ा मिला था। छात्र का बैग हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर पड़ा मिला था। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया था। हॉस्टल में आने के दौरान के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिले थे। पुलिस मामला आत्महत्या का मान रही थी। पिता ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
छात्र ऋषभ मिठास का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नरायन ने बताया कि मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। घटना के हर पहलू पर जांच की जा चुकी है। एक्सपर्ट से राय ली गई थी। मेडिको लीगल एक्सपर्ट ने रिपोर्ट दी कि ऋषभ को धक्का दिए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। वह हादसे या फिर खुद ही कूदा, यही एक्सपर्ट ने लिखा है। हालांकि अभी विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट आना बाकी है। यह क्राइम सीन दोहराए जाने पर आनी है।
छात्र के पिता
- फोटो : अमर उजाला
पिता कह रहे बेटे की हत्या हुई
पिता अब भी बेटे की हत्या की बात कह रहे हैं। उनका कहना था कि बेटे को हास्टल में बुलाया गया था। इसके बाद हत्या कर दी गई। वह उसे स्कूल के गेट पर छोड़कर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषभ की मौत के बाद इमरजेंसी में पहुंचे थे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
गांधी नगर निवासी ब्रह्मदत्त मिठास ने बेटे ऋषभ की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। 23 मार्च को पिता ऋषभ को स्कूल के गेट पर छोड़कर आए थे। दोपहर में उसका शव कॉलेज के पास ही स्थित डा. बीआर आंबेडकर आईएएस-पीसीएस परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र के हॉस्टल परिसर में मिला था। उसका बैग तीसरी मंजिल पर मिला था।
विज्ञापन
छात्र ऋषभ का इस जगह मिला था शव
- फोटो : अमर उजाला
परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में छात्र परिसर में दीवार फांदकर आता नजर आया था। पुलिस ने विवेचना की थी। छात्रों से लेकर लेकर शिक्षकों से पूछताछ की थी। मगर, किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। पुलिस प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का मान रही थी।