फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flood in Chambal: फसल, खलिहान और तमाम घर तबाह करने के बाद थमी चंबल की लहरें, 80 सेमी उतरा पानी

Sat, 27 Aug 2022 09:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Aug 2022 09:17 AM IST
विज्ञापन
destroying the crop barn and houses the waves of Chambal stopped 80 cm of water descended
चंबल में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बाह में चंबल की लहरें थमने से शुक्रवार को बाढ़ का पानी करीब 80 सेमी उतर गया। उफान थमने से लोगों ने राहत महसूस की है। हालांकि 20 गांव अभी भी पूरी तरह पानी से घिरे हैं। यहां फसल, खलिहान और तमाम घर तबाह हो चुके हैं। बृहस्पतिवार रात से लेकर शुक्रवार की सुबह तक इन गांवों के लोगों की सांसें अटकी थीं। चंबल नदी 26 साल पुराना रिकॉर्ड (136.60 मीटर) तोड़कर 137.80 मीटर तक पहुंच जाने से तबाही मचा रही थी। इधर, एसडीआरएफ व जल पुलिस की टीमें लोगों की मदद में दूसरे दिन भी जुटी रहीं।


कोटा बैराज से छोडे़ गए 26.50 लाख क्यूसेक पानी की वजह से चंबल नदी में बाढ़ आई। इस बाढ़ से 20 गांवों में काफी नुकसान हुआ है। तमाम घर, खेत, खलिहान डूब जाने से लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वैसे बाढ़ के पानी से करीब 38 गांव के खेतों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। दूसरे दिन भी ग्रामीणों के चेहरों पर बाढ़ की दहशत दिखी। खेत की फसल और घर के सामान पानी में बर्बाद हो जाने से लोगों की आंखों में आंसू छलक रहे हैं। 
destroying the crop barn and houses the waves of Chambal stopped 80 cm of water descended
चंबल में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
बाह के 20 गांवों मऊ की मढै़या, गोहरा, रानी पुरा, भटपुरा, गुढ़ा, झरनापुरा, डगोरा, कछियारा, रेहा, उमरेठापुरा, भगवानपुरा, पुरा डाल, पुरा शिवलाल, बीच का पुरा, क्योरी, कुंवर खेडा, धांधू पुरा, सिमराई, जेबरा, जगतपुरा का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूटा रहा।
destroying the crop barn and houses the waves of Chambal stopped 80 cm of water descended
चंबल में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
 6 गांवों गोहरा, रानीपुरा, भटपुरा, गुढ़ा, झरनापुरा, पुरा भगवान में स्टीमर के सहारे बीमार लोगों को इलाज और फंसे लोगों को बाहर निकलने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
destroying the crop barn and houses the waves of Chambal stopped 80 cm of water descended
चंबल में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम रतन वर्मा ने बताया कि एसडीआरएफ और जल पुलिस की मदद से बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम दिनभर चला। चंबल नदी का जलस्तर थम गया है। 
 
विज्ञापन
destroying the crop barn and houses the waves of Chambal stopped 80 cm of water descended
चंबल में बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम रतन वर्मा ने बताया कि पानी हटने पर नुकसान का आकलन कराकर प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed