{"_id":"5d1b798d8ebc3e3ce319f318","slug":"ssp-jogendra-kumar-transferred-after-communal-clash-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा बवाल: एसएसपी के बाद और भी कई अफसरों पर गिर सकती है गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा बवाल: एसएसपी के बाद और भी कई अफसरों पर गिर सकती है गाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 03 Jul 2019 09:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
घटनास्थल पर एसएसपी जोगेंद्र कुमार व फोर्स (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के मंटोला बवाल की पूरी रिपोर्ट शासन में पहुंचने के बाद ही सोमवार रात एसएसपी जोगेंद्र कुमार को हटा दिया गया। इसके बाद माना जा रहा है कि अभी कई और पुलिसकर्मियों, अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। साथ ही खुफिया तंत्र की नाकामी पर भी कार्रवाई की जा सकती है। शासन इस रिपोर्ट का अध्ययन कर रहा है।
2 of 6
मंटोला में बवाल के दौरान की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
घटना में पुलिस की तीन बड़ी चूक सामने आईं। पहली जामा मस्जिद पर भीड़ जमा हो जाने के बाद लोगों को वहां से जुलूस लेकर जाने दिया गया। दूसरा, जुलूस में शामिल लोगों को रास्ते में रोका नहीं गया।
3 of 6
मंटोला में बवाल के दौरान की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
तीसरा, संवेदनशील इलाकों में फोर्स की तैनाती में देरी की गई। इसी का नतीजा रहा कि सदर भट्टी में जिस समय बवाल शुरु हुआ, वहां सिर्फ एक दरोगा था जबकि पुलिस पिकेट चौराहे पर ही है और थाना मुश्किल से सौ मीटर की दूरी पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एसएसपी जोगेंद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि पुलिस के देर से एक्शन में आने के कारण ही एसएसपी जोगेंद्र सिंह को हटाया गया। उनकी जगह बबलू कुमार को भेजा गया है। शासन की कार्रवाई से खुफिया तंत्र अभी तक बचा हुआ है।
विज्ञापन
5 of 6
मंटोला थाने में पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते एसएसपी बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार चार्ज लेते ही सबसे पहले सदर भट्टी चौराहा पहुंचे। सोमवार को यहीं पर बवाल हुआ था। उन्होंने सीओ और एसपी सिटी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद मंटोला थाना में पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।