आधा देश भयंकर प्रदूषण की चपेट में है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ही नहीं आगरा में भी दम घोंटू धुंध छाई हुई है। प्रदूषण से जहां लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है, वहीं संगमरमरी ताजमहल भी इससे अछूता नहीं है। सोमवार को भी आगरा में धुंध छाई रही। मास्क लगाकर पर्यटक ताजमहल पहुंचे, लेकिन धुंध के चलते संगमरमरी स्मारक का दीदार फीका रहा।
2 of 5
धुंध में छिपा ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
धवल संगमरमरी स्मारक धुंध में छिप गया। इसके चलते पर्यटक ताज के साये में सन राइज व सन सेट नहीं देख सके। इसके चलते ताज के साये में पर्यटकों की फोटोग्राफी भी प्रभावित हुई। सेंट्रल टैंक और रेड सेंट स्टोन प्लेटफार्म पर फोटो खिंचावाने वाले पर्यटकों के पीछे ताजमहल नजर ही नहीं आया। ऐसे में उन्हें मायूस होना पड़ा।
3 of 5
आगरा में छाई धुंध
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार सुबह से ही धुंध की छाई हुई थी। सूरज भी नहीं निकला। ताजमहल की टिकट खिड़की सोमवार सुबह 5.32 बजे खुल गई थीं। आधा घंटे बाद यानी सुबह 6.02 बजे पर्यटकों के प्रवेश के लिए स्मारक के गेट खुले।
4 of 5
धुंध में छिपा ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटक जैसे ही मुख्य गुम्बद के सामने पहुंचे तो धुंध की वजह से मुख्य गुम्बद दिखाई ही नहीं दिया। सेंट्रल टैंक पार करने के बाद पर्यटकों को संगमरमरी स्मारक नजर आया।
5 of 5
मास्क पहनकर आए पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
शाम को भी लगभग ऐसे ही हालात थे। शाम 5.01 बजे स्मारक बंद हुआ। इस दौरान भी धुंध छाई हुई थी। ऐसे में पर्यटक न सन राइज देख सके और न ही सन सेट। बहुत से पर्यटकों की अरमानों पर पानी फिर गया।