Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   From a Father's Dream to KBC's Hot Seat: Agra's Love Goyal to Face Amitabh Bachchan

यूपी: पिता की एक बात ने बदल दी जिंदगी, दो साल की कड़ी मेहनत; अमिताभ के सामने हॉट सीट पर बैठेंगे लव

Wed, 25 Nov 2026 07:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 07:16 AM IST
सार

पिता के सपने को अपना लक्ष्य बनाकर दो साल तक तैयारी करने वाले आगरा के लव गोयल आखिरकार कौन बनेगा करोड़पति तक पहुंच गए। बुधवार को वह अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर सवालों के जवाब देते नजर आएंगे।
 

विज्ञापन
From a Father's Dream to KBC's Hot Seat: Agra's Love Goyal to Face Amitabh Bachchan
लव गोयल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पिता की एक बात बेटे की जिंदगी का लक्ष्य बन गई। आवास विकास बोदला निवासी लव गोयल बुधवार को कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे नजर आएंगे। सेल्स मैनेजर के रूप में काम कर रहे लव के केबीसी तक पहुंचने के सफर का रास्ता पिता के वर्षों पुराने ख्वाब और उनकी मेहनत के दम पर साकार हुआ। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

लव बताते हैं कि पिता दीपक केबीसी शुरू होने के समय से ही शो देखते आ रहे हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने लव से कहा कि बेटा तुम भी केबीसी में जाने की कोशिश करो। पिता की इस बात को लव ने गंभीरता से लिया और 2024 से तैयारी शुरू कर दी। वर्ष 2025 में उन्होंने केबीसी के पांच राउंड पूरे किए लेकिन इसके बाद उन्हें कॉल नहीं आया। हालांकि इन पांच राउंड ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया और उन्हें लगा कि वह अगले प्रयास में और बेहतर कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

लव ने इसके बाद तैयारी जारी रखी। वर्ष 2026 में उन्होंने केबीसी के छह राउंड पूरे किए और इस बार उनका चयन हो गया। अब बुधवार को वह अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर सवालों का सामना करेंगे।


 
विज्ञापन

लव बताते हैं कि उनकी बहन ने भी वर्ष 2024 में केबीसी के लिए प्रयास किया था लेकिन वह आगे नहीं बढ़ सकीं। बहन के प्रयास से उन्हें और प्रेरणा मिली। उन्होंने पिता के सपने को अपना लक्ष्य बनाया और लगातार तैयारी करते रहे। आखिरकार दो साल की मेहनत के बाद वह उस मुकाम तक पहुंच गए, जहां पहुंचने का सपना उनके पिता लंबे समय से देखते आ रहे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed