Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Defence Minister claims Iran developing Chemical Weapons, Tehran warns 'US bases within strike range

इस्राइल का दावा: ईरान बना रहा रासायनिक हथियार; अमेरिका को तेहरान की चेतावनी, क्या बढ़ेगा तनाव?

Wed, 25 Nov 2026 09:25 AM IST
निर्मल कांत एएनआई, यरुशलम।
एएनआई, यरुशलम। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 25 Nov 2026 09:25 AM IST
सार

इस्राइल ने दावा किया है कि ईरान रासायनिक हथियार बना रहा है। उधर, ईरान ने चेतावनी दी है कि अमेरिका अपने सैन्य ठिकाने कहीं भी ले जाए, वे उसकी मिसाइलों की जद में रहेंगे। इस बीच, अमेरिकी ने होर्मुज जलडमरूमध्य से पहले से ज्यादा तेल गुजरने का दावा किया है।  इन बयानों के क्या हैं मायने? पढ़िए रिपोर्ट। 

विज्ञापन
Israel Defence Minister claims Iran developing Chemical Weapons, Tehran warns 'US bases within strike range
इस्राइल काट्ज, इस्राइली कार्यवाहक रक्षा मंत्री - फोटो : एक्स/ इस्राइल काट्ज

विस्तार

इस्राइली कार्यवाहक रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने ईरान को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान रासायनिक हथियार बना रहा है। इस्राइली मीडिया ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में काट्ज ने कहा कि ईरान रासायनिक हथियार विकसित करने की प्रक्रिया में है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि यह कार्यक्रम कितना आगे बढ़ चुका है। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि इन हथियारों को कहां बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


काट्ज ने कहा कि जून 2025 में इस्राइल और अमेरिका ने ईरान के अहम ठिकानों पर हमले किए थे। इसके बाद ईरान ने अपना परमाणु कार्यक्रम दोबारा शुरू नहीं किया है। लेकिन, ऐसे संकेत हैं कि वह इसे फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या ईरान पर पहले हमला करना चाहता है इस्राइल?
काट्ज ने कहा, 'अगर हमें पता चलता है कि ईरान इस्राइल पर हमला करने का इरादा रखता है, तो क्या हम सेना को पहले हमला करने और खतरे को नाकाम करने का आदेश नहीं दे सकते? अगर ईरान पहले हम पर हमला करता है, तो यह हमारी नाकामी होगी'।

ये भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र: आतंकियों के हाथ में एआई से दुनिया को खतरा, भारत ने उठाए चार अहम मुद्दे; क्या कहा?

इस्राइल के सरकारी प्रसारक कान ने भी एक रिपोर्ट दी है। इसके मुताबिक, इस्राइल ने इसी महीने की शुरुआत में अमेरिका और खाड़ी देशों के साथ खुफिया जानकारी साझा की थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि ईरान उनके खिलाफ रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने पर विचार कर रहा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इस्राइल को एक दशक से भी ज्यादा समय से ईरान के रासायनिक हथियार विकसित करने की जानकारी है।

ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को लेकर क्या कहा?
इस्राइली अधिकारियों के इन दावों के बीच ईरान की ओर से भी चेतावनी आई है। ईरान की सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख मेजर जनरल अली अब्दोल्लाही ने मंगलवार को यह चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने सैन्य ठिकानों को क्षेत्र में कहीं भी ले जाए। वे ईरानी सशस्त्र बलों की मिसाइलों की जद में रहेंगे।

मंगलवार को बसीज सप्ताह के मौके पर एक बैठक हुई। इसमें जनरल अब्दोल्लाही ने बसीज संगठन के प्रमुख से बात की। उन्होंने दावा किया, हालिया जंग में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचा था। इनमें से कई ठिकाने इस्तेमाल के लायक नहीं बचे थे।

उन्होंने कहा, 'इनमें से कुछ ठिकाने अब तक अपनी पहले जैसी संचालन क्षमता हासिल नहीं कर पाए हैं। अमेरिकी अपने सैनिकों की तैनाती के ठिकाने बदलने और उन्हें अधिक दूर के इलाकों में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं'।

ट्रंप ने होर्मुज को लेकर क्या दावा किया?
इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन की कोशिशें काम कर रही हैं। इस रास्ते से अब पहले से ज्यादा तेल गुजर रहा है। 


ये भी पढ़ें: अमेरिका: हार्वर्ड में अब पढ़ाई जाएगी ट्रंप के मागा आंदोलन की विचारधारा, 50 छात्रों ने लिया नए कोर्स में दाखिला

ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, 'हम इस समय होर्मुज जलडमरूमध्य से युद्ध शुरू होने से पहले के मुकाबले ज्यादा तेल ले जा रहे हैं। जैसा कि आपने अभी सुना, तेल की कीमतें बहुत उचित स्तर पर आ रही हैं। लोगों, कीमतें बहुत तेजी से गिर रही हैं। बिल्कुल पत्थर की तरह'।

ट्रंप ने अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने नाकेबंदी लागू होने के बाद से किसी भी ईरानी जहाज को गुजरने नहीं दिया है। हालांकि, गर्मियों के दौरान कुछ समय के लिए इस नाकेबंदी में छूट दी गई थी। ट्रंप ने इस अवधि को इसका अपवाद बताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed