फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोज 15 सिगरेट के बराबर फेफड़ों में जा रहा 'जहर', ऐसे करें प्रदूषण से अपना बचाव

Tue, 05 Nov 2019 06:41 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Nov 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
Poison going to the lungs due to pollution
सुबह करीब नौ बजे की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जहां एक तरफ वायु प्रदूषण से दिल्ली-एनसीआर में भयावह स्थिति बनी हुई है। वहीं ताजमहल के शहर आगरा में भी हालात ठीक नहीं है। यहां प्रदूषण का स्तर इतना है कि खुले में रहे तो रोज 15 सिगरेट पीने के बराबर धुआं आपके फेफड़ों में जा रहा है। इस खतरनाक प्रदूषण से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। 
Poison going to the lungs due to pollution
प्रदूषण से बचने के लिए मास्क लगाए युवक - फोटो : अमर उजाला
लगातार बढ़ते प्रदूषण ने दमा और सांस रोगियों की हालत खराब कर दी है। अस्थमा अटैक और सांस में संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। एसएन में अस्थमा अटैक के चार मरीज भर्ती हुए हैं। पड़ोसी जिले फिरोजाबा-एटा में यही हालात हैं।
Poison going to the lungs due to pollution
आगरा में छाई धुंध - फोटो : अमर उजाला
रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 289 तक पहुंच गया। एसोसिएशन ऑफ चेस्ट फिजिशियन ऑफ आगरा के सचिव डॉ. संजीव आनंद ने बताया कि एक्यूआई 500 होने पर 24 घंटे में 25 सिगरेट के बराबर धुआं शरीर में पहुंच जाता है। ऐसे में अभी एक्यूआई 289 है तो 15 सिगरेट का धुआं शरीर में जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Poison going to the lungs due to pollution
आगरा में छाई धुंध - फोटो : अमर उजाला
बढ़ते प्रदूषण से सामान्य लोगों की भी हालत बिगड़ रही है। नाक-कान में खुजली, आंखों में जलन, सूखी खांसी की परेशानी हो रही है। दमा-सांस रोगियों की नलिकाओं में सूजन, संक्रमण मिल रहा है। सीने में घर्र-घर्र की आवाज, छाती में दर्द, जल्दी-जल्दी सांस लेना की परेशानी मिल रही है। 
विज्ञापन
Poison going to the lungs due to pollution
शाम चार बजे ऐसा था दृश्य - फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज के वक्ष रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जीवी सिंह का कहना है कि इन दिनों वातावरण में फोटो केमिकल स्मॉग है। इससे आंखों में जलन होती है, सांस लेने में परेशानी हो रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed