आगरा में फ्रांस के तीन स्काई डाइवर्स ने मंगलवार को ताजमहल के पास कुछ ऐसा हासिल करने के लिए उड़ान भरी, जो पहले कभी नहीं किया गया। तीन स्काई डाइवर्स ने ताजमहल से लगभग दो किलोमीटर दूर 5000 फीट की ऊंचाई पर हवाई जहाज से छलांग लगाकर हैरतअंगेज करतब किए। विंगसूट फ्लाई पास्ट नाम से यह आयोजन एक एनर्जी ड्रिंक कंपनी की ओर से किया गया। जिसमें द सोल फ्लायर्स के नाम से मशहूर छह बार के विश्व चैंपियन फ्रेडरिक फुगेन, विन्सेंट कोटे और ऑरेलियन चाटर्ड ने पांच हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर हवा में तिरंगा बनाया और पैराशूट के माध्यम से जमीन पर लैंड हुए। तीनों स्काई डाइवर्स ने विंगसूट पहनकर छलांग लगाई थी।
2 of 5
ग्यारह सीढ़ी पार्क में हुआ आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
एनर्जी ड्रिंक कंपनी की ओर से मंगलवार को ताजमहल के पास यमुना पार ग्यारह सीढ़ी पार्क में विंगसूट फ्लाई पास्ट का कार्यक्रम में आयोजित किया गया। हवा में स्काई डाइवर्स के हैरतअंगेज करतब देखने के लिए कई लोग यहां पहुंचे।
3 of 5
हवा में स्काई डाइवर्स
- फोटो : अमर उजाला
विश्व चैंपियन फ्रेडरिक फुगेन, विन्सेंट कोटे और ऑरेलियन चाटर्ड ने पांच हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। इसके बाद तीनों ने हवा में तिरंगे की फारमेशन बनाई। विंगसूट पहने तीनों स्काई डाइवर्स काफी देर तक हवा में रहे।
4 of 5
हवा में स्काई डाइवर
- फोटो : अमर उजाला
पैराशूट के माध्यम से तीनों स्काई डाइवर्स ने जमीन पर लैंड किया। फ्रेडरिक ने बताया कि ताजमहल के पास इससे पहले किसी ने इस तरह का करतब नहीं किया है। उनके लिए ये अच्छा अनुभव रहा।
5 of 5
स्काई डाइवर्स
- फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि एएसआई और जिला प्रशासन की अनुमति के बाद यह आयोजन किया गया। इसके लिए तीनों स्काई डाइवर्स ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, आगरा जिला प्रशासन का धन्यवाद किया।