फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह में शामिल दो महिलाओं सहित तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसएसपी आशीष तिवारी ने मंगलवार को घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि थाना शिकोहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गैंग की दो महिलाओं और एक युवक को दिखतौली के समीप से गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला ने अपने पति को छोड़कर नाम बदलकर दूसरे युवक से शादी कर ली थी। इसके बाद गैंग के साथ मिलकर युवक से रुपये हड़प लिए। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला कल्पना और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया। यह गैंग फर्जी आधार कार्ड बनाकर और नाम बदल कर शादी करवाता था। बाद में शादी करने वाले युवक को दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपये हड़प लेता था।
Firozabad: पत्नी ने नाम बदलकर की दूसरी शादी, पति समझता रहा लापता है, फिर सामने आया चौंकाने वाला सच
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 11 Oct 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन