{"_id":"5d15caba8ebc3e3cbb3e825b","slug":"seven-people-killed-in-bus-accident-on-agra-lucknow-expressway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे बस हादसा: हर तरफ मची थी चीख-पुकार, खून से लथपथ थे मासूम, दर्दनाक हैं तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे बस हादसा: हर तरफ मची थी चीख-पुकार, खून से लथपथ थे मासूम, दर्दनाक हैं तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
बस हादसे में घायल बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर रफ्तार ने कहर बरपाया। तेज रफ्तार बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि लोगों का दिल दहल गया। हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई है। 40 से अधिक लोग घायल हैं। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। अगली स्लाइड्स में देखिए हादसे की दर्दनाक तस्वीरें...
2 of 6
ट्रक और बस की टक्कर
- फोटो : Amar Ujala
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई बस बिहार से राजस्थान के जयपुर जा रही थी। बस में 70 से अधिक लोग सवार थे। ज्यादातर लोग श्रमिक थे। ये सभी रोजी रोटी की तलाश में जयपुर जा रहे थे। कई लोग अपने परिवार के साथ थे। मंजिल पर पहुंचने से पहले हादसे ने उनका रास्ता रोक लिया।
3 of 6
दुर्घटनाग्रस्त बस और घटनास्थल पर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
सुबह का वक्त था। ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे। घायलों ने बताया कि उन्हें तेज झटका महसूस हुआ। जब आंख खुली तो मंजर देख सन्न रह गए। हर तरफ चीख-पुकार मची हुई थी। मासूम बच्चे खून से लथपथ थे। जो लोग बस में आगे की सीटों पर बैठे थे, उनमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 40 से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
घायलों को अस्पताल ले जाते यूपीडा के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर स्थानीय लोग जुट गए। पुलिस को सूचना देने के साथ लोग राहत बचाव कार्य में जुट गए। यूपीडा के कर्मचारी और पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस से फतेहाबाद के अस्पताल भिजवाया गया। कई लोगों को आगरा रेफर कर दिया गया। जहां दो घायलों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
5 of 6
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
बस हादसे में मरने वालों की संख्या सात हो चुकी है। अभी भी कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। इसके प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।