फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को कुचला, ग्रामीणों ने शव रखकर किया रोड जाम

Tue, 08 Jan 2019 01:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 08 Jan 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
school girl crushed to death by truck in mainpuri
सड़क हादसे में छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के बेवर क्षेत्र में इटावा रोड पर मंगलवार की सुबह स्कूल जा रही एक छात्रा ट्रक की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में छात्रा की मौत से आक्रोशित लोगों ने इटावा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। साथ ही जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने के बाद सीओ भोगांव कई थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान शव उठाने को लेकर जाम लगाए लोगों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। अधिकारियों के समझाने के करीब ढाई घंटा बाद जाम खुल सका।

तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को कुचला, ग्रामीणों ने शव रखकर किया रोड जाम

school girl crushed to death by truck in mainpuri
सड़क हादसे में छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के गांव परौंखा निवासी रमेश चंद्र कोरी की पुत्री प्रियंका (16) कस्बा के अमर शहीद इंटर कालेज में 11वीं की छात्रा थी। मंगलवार की सुबह वह रोजाना की तरह साइकिल से स्कूल जा रही थी। वह जब इटावा रोड पर गांव नगला केहरी के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। 

तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को कुचला, ग्रामीणों ने शव रखकर किया रोड जाम

school girl crushed to death by truck in mainpuri
सड़क हादसे में छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला

हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजन भी आ गए, हादसे से आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने इटावा रोड पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई। परिजन और ग्रामीण शव रखकर हंगामा कर रहे थे। शव को उठाने के प्रयास किया तो जाम लगाए लोगों के साथ पुलिस झड़प हो गई। इस बीच किशनी, भोगांव और किशनी का फोर्स भी आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को कुचला, ग्रामीणों ने शव रखकर किया रोड जाम

school girl crushed to death by truck in mainpuri
सड़क हादसे में छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला

सीओ भोगांव प्रयांक जैन ने ग्रामीणों को जाम खोलने के लिए काफी देर तक समझाया। करीब ढाई घंटा तक ग्रामीणों ने रोड जाम रखा। सुबह दस बजे लगा जाम दोपहर बाद खुल सका। कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने शव उठने दिया। छात्रा के पिता रमेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को कुचला, ग्रामीणों ने शव रखकर किया रोड जाम

school girl crushed to death by truck in mainpuri
सड़क हादसे में छात्रा की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसे में छात्रा की मौत के बाद चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर भाग गया। आसपास के लोगों ने जब पीछा करके उसे पकड़ना चाहा तो वह ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ट्रक के नंबर के आधार पर मालिक व चालक का पता लगाने में जुट गई हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed