फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी की रैली के विरोध में एनएसयूआई ने लगाए आपत्तिजनक पोस्टर, लिखा- पीएम गो बैक

Tue, 08 Jan 2019 11:18 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 08 Jan 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
NSUI protest against Pm Narendra Modi rally in agra
दीवारों पर लिखे नारे - फोटो : अमर उजाला
आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने कार्यक्रम स्थल के पास प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाए हैं। दीवारों पर 'पीएम गो बैक' के नारे लिखने के साथ भाजपाइयों के होर्डिंग पर पोस्टर चस्पा किए हैं। 

मोदी की रैली के विरोध में एनएसयूआई ने लगाए आपत्तिजनक पोस्टर, लिखा- पीएम गो बैक

NSUI protest against Pm Narendra Modi rally in agra
भाजपा के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
एनएसयूआई द्वारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, स्टेडियम, हाईकोर्ट, यमुना बैराज समेत दस प्रश्नों के प्रधानमंत्री से जवाब मांगे हैं। इन प्रश्नों के बाद प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी लिखी गई है। इसकी जानकारी पर खुफिया विभाग और पुलिस भी सतर्क हो गई।

मोदी की रैली के विरोध में एनएसयूआई ने लगाए आपत्तिजनक पोस्टर, लिखा- पीएम गो बैक

NSUI protest against Pm Narendra Modi rally in agra
रैली स्थल - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कोठी मीना बाजार मैदान में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। यह करीब दो घंटे का कार्यक्रम है। मैदान में विशाल पंडाल बनाया गया है। मोदी की रैली में हजारों की तादाद में भीड़ आने का दावा किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी की रैली के विरोध में एनएसयूआई ने लगाए आपत्तिजनक पोस्टर, लिखा- पीएम गो बैक

NSUI protest against Pm Narendra Modi rally in agra
भाजपा के पोस्टर
प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में भाजपाइयों ने पूरा शहर होर्डिंग्स और पोस्टर से पाट दिया है। कोठी मीना बाजार मैदान के साथ साथ पूरे शहर में भाजपा के होर्डिंग्स और पोस्टर नजर आ रहे हैं। मोदी रैली की तैयारियों में पिछले एक पखवाड़े से भाजपाई जी जान से जुटे हैं। 
विज्ञापन

मोदी की रैली के विरोध में एनएसयूआई ने लगाए आपत्तिजनक पोस्टर, लिखा- पीएम गो बैक

NSUI protest against Pm Narendra Modi rally in agra
प्रधानमंत्री की रैली के लिए तैयार किया गया मंच - फोटो : अमर उजाला
वहीं मोदी का रैली से पहले विरोधी दलों ने विरोध भी शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने जहां गाय लेकर रैली स्थल पर विरोध करना का एलान किया है। वहीं एनएसयूआई ने  'पीएम गो बैक' के नारे लिखने के साथ आपत्तिजनक बातें लिखी हैं। इस पर खुफिया विभाग और पुलिस भी सतर्क हो गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed