सावन के पहले सोमवार को आगरा के कोनों पर भगवान शिव के राजेश्वर, बल्केश्वर, कैलाश और पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इसके लिए इन मंदिरों में विशेष तैयारी भी की गई है। मंदिर और शिवालयों को भव्य रूप से सजाया गया है। शिव मंदिरों में हजारों की संख्या में भक्त शिव की पूजा अर्चना और दर्शन करेंगे। सावन के पहले सोमवार को राजेश्वर महादेव मंदिर पर लगने वाले मेले का शुभारंभ रविवार शाम को हो गया। मेले को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था रविवार शाम चार बजे से सोमवार को मेला समाप्त होने तक जारी रहेगी। राजपुर चुंगी से कहरई मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। उधर, तीर्थराज बटेश्वर में ब्रह्मलाल जी महाराज का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए कांवड़ियों ने डेरा डाल दिया है। सोरोंजी से गंगाजल भरकर पहुंचे कांवड़ियों के बम भोले के जयघोष से बटेश्वर गुंजायमान हो रहा है।
Sawan Somwar 2022: भगवान शिव के जलाभिषेक को उमड़े भक्त, पहले सोमवार को राजेश्वर महादेव मंदिर पर आस्था का मेला
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 18 Jul 2022 07:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन