फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanjali Murder Case: इसलिए पेट्रोल डालकर जिंदा जला दी थी संजलि...सबसे क्रूर वारदात, दहल गया था हर किसी का दिल

Wed, 19 Mar 2025 03:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Mar 2025 03:17 PM IST
सार

Sanjali Case Agra: आगरा में छह साल पहले संजलि को जिंदा जलाकर बेरहमी से मार दिया गया। इस हत्याकांड के दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।  वर्ष 2018 में हुई इस वारदात से आगरा का दिल दहल गया था। 
 

विज्ञापन
Sanjali Sanjali was burnt alive by pouring petrol most brutal Murder everyone's heart was shaken
Sanjali Murder Case - फोटो : अमर उजाला
Agra Crime News: आगरा के लालऊ गांव में 18 दिसंबर 2025 को 10 वीं की छात्रा संजलि की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना के आठवें दिन खुलासा किया था। छात्रा की मौत के बाद खुदकुशी कर लेना वाला उसका तहेरा भाई योगेश ही मास्टरमाइंड था। 


गांव लालऊ निवासी संजलि दसवीं की छात्रा थी। 18 दिसंबर, 2018 को दोपहर 1:30 बजे नौमील स्थित स्कूल से पढ़कर साइकिल से घर वापस आ रही थी। घर से 500 मीटर पहले हेलमेट लगाए बाइक सवार युवकों उसे रोक लिया। उसके ऊपर पेट्रोल डालकर सिगरेट लाइटर से आग लगा दी थी। आरोपी फरार हो गए थे। संजलि 75 फीसदी झुलस गई थी। जान बचाने के लिए सड़क किनारे चिल्लाती रही। वहां से गुजर रहे अजय नामक युवक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की गाड़ी से संजलि को एसएन अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया था।

ये भी पढ़ें -  Sanjali Murder Case: जिस संजलि को जलाया था जिंदा...दोषियों को आजीवन कारावास, मां बोलीं- ये इच्छा रह गई अधूरी
Sanjali Sanjali was burnt alive by pouring petrol most brutal Murder everyone's heart was shaken
Sanjali Murder Case - फोटो : अमर उजाला
संजलि के ताऊ सौदान सिंह की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज हुआ था। तब पुलिस ने शक के आधार पर संजलि के रिश्तेदार आकाश और विजय को हिरासत में लिया था। 19 दिसंबर की रात दिल्ली में इलाज के दौरान संजलि की मौत हो गई थी। 20 दिसंबर की सुबह योगेश ने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी थी। पुलिस ने योगेश का मोबाइल जब्त किया था। मोबाइल की जांच में हत्या के राज खुले थे। 

ये भी पढ़ें -  Sanjali Murder Case: : पेट्रोल डालकर जिंदा जला दी थी संजलि, छह साल बाद दो दोषियों को आजीवन कारावास

 
Sanjali Sanjali was burnt alive by pouring petrol most brutal Murder everyone's heart was shaken
Sanjali Murder Case - फोटो : अमर उजाला
इस वजह से हुई थी हत्या
जघन्य वारदात की वजह यह रही कि संजलि ने व्हाट्स एप चैट में आरोपी को 'लूजर' कह दिया था। यह तक कह दिया था कि तुम भाई कहलाने के लायक नहीं हो। इसी से उसके अंदर नफरत की आग भड़क गई। उसने दो रिश्तेदार युवकों के साथ मिलकर वारदात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjali Sanjali was burnt alive by pouring petrol most brutal Murder everyone's heart was shaken
Sanjali Murder Case - फोटो : अमर उजाला
देशभर में हुई थी हत्याकांड की गूंज
संजलि की हत्या ने लड़कियों की सुरक्षा के बारे में बड़ा सवाल खड़ा किया था। प्रदेश के साथ ही देशभर में हत्याकांड की गूंज हुई थी। विपक्षी दलों ने खूब हंगामा किया था। गांव में कई दिन तक प्रदर्शन हुए थे। पीड़ित परिवार भी अनशन पर बैठ गया था।

ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी की जिस तरह से की हत्या दहल गया दिल...गुस्से पर नहीं कर सका काबू, एक शक में उजड़ गया परिवार
 
विज्ञापन
Sanjali Sanjali was burnt alive by pouring petrol most brutal Murder everyone's heart was shaken
Sanjali Murder Case - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कब क्या हुआ
- 18 दिसंबर 2018 : स्कूल से लाैट रही संजलि पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। वह 75 फीसदी झुलस गई।
- 19 दिसंबर : राज्य महिला आयोग ने प्रकरण संज्ञान में लिया। डीएम और एसएसपी से रिपोर्ट मांगी। गांव में जनप्रतिनिधि पहुंचे। छात्राओं ने स्कूल में प्रार्थना सभा की।
- 20 दिसंबर : संजलि की इलाज के दाैरान मृत्यु हो गई। उसकी माैत की खबर पर तहेरे भाई ने भी जान दे दी। राज्य महिला आयोग की सदस्य पीड़ित परिवार से मिलीं।
- 21 दिसंबर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फेसबुक पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला था। बसपा प्रमुख मायावती ने भी तुरंत कार्रवाई की मांग की थी। गांव में लोगों ने प्रदर्शन किया।
- 22 दिसंबर : संजलि जलाने की घटना के पांचवें दिन चश्मदीद सामने आया। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी दी थी। फोरेंसिक जांच टीम घटनास्थल पर पहुंची थी।
- 23 दिसंबर : संजलि की मां गांव लालऊ में अनशन पर बैठ गईं। उन्होंने मुआवजे का प्रस्ताव ठुकराते हुए हत्यारे को फांसी की सजा की मांग की थी।
- 24 दिसंबर : पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया। संजलि को जलाने में योगेश का हाथ सामने आया। उसके साथी विजय और आकाश हिरासत में लिए गए।
- 25 दिसंबर : पुलिस ने खुलासा किया कि लूजर कहने पर योगेश ने संजलि की हत्या की। उसके साथी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed