फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   killed his wife shook my heart could not control anger family was destroyed because of a suspicion

UP: पत्नी की जिस तरह से की हत्या दहल गया दिल...गुस्से पर नहीं कर सका काबू, एक शक में उजड़ गया परिवार

Wed, 19 Mar 2025 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 19 Mar 2025 09:36 AM IST
सार

पत्नी के चरित्र पर ऐसा शक गहराया कि पति हैवान बन गया। पत्नी का गला तब तक दबाकर रखा, जब तक उसकी जान नहीं चली गई। बिस्तर पर गिरते ही आरोपी पति भाग निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
killed his wife shook my heart could not control anger family was destroyed because of a suspicion
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना की आनंदवन कॉलोनी में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी संदीप को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में साफ हुआ कि पति के विवाहेतर संबंधों के शक में अकसर ही पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। आए दिन होने वाले झगड़े के बच्चे भी आदी हो गए थे। यही कारण था कि पत्नी को मारपीट कर गला दबाने के बाद भी बच्चों ने इसे रोजाना का झगड़ा ही समझा और काफी देर तक कमरे में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रिफाइंड से भरा टैंकर बस से टकराया, मदद की जगह...बोतल-बाल्टी लेकर दौड़े लोग; मच गई लूट
विज्ञापन




 

शादी के 19 साल बाद भी नहीं हुआ यकीन
पुलिस ने बताया कि मूल रूप से नंदलालपुर, खंदौली का रहने वाला संदीप आनंदवन कॉलोनी में दो बच्चों के साथ रह रहा था। पत्नी गुंजन का मायका धांधऊ, हाथरस में है। शादी को 19 साल बीतने के बाद भी दंपती के बीच रिश्ते मधुर नहीं थे। अकसर दोनों के बीच कहासुनी और मारपीट होती थी। बड़ा बेटा गगन 18 वर्ष तो छोटा अभिनव 12 साल का है।

ये भी पढ़ें -  पत्नी की हत्या: बेटे सुन न सकें मां की चीखें...इसलिए पति ने ऐसे किया घरवाली का कत्ल, फट पड़ा घरवालों का कलेजा


 

पहले हुई कहासुनी
 सोमवार की शाम करीब छह बजे जब संदीप घर लौटे तो गुंजन से कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद पति-पत्नी दूसरे कमरे में झगड़ा करने लगे। रोजाना झगड़ा होने के कारण बेटे भी अपने कमरे में चले गए।

ये भी पढ़ें -  UP: होली की पार्टी तो बहाना था, व्यापारी समझ नहीं सका पत्नी के खूनी इरादे; गला घोंटकर हत्या, फिर लाश के साथ...


 
विज्ञापन

गुस्से में दबा दिया गला
आरोपी पति संदीप ने पूछताछ में बताया कि पत्नी ने झगड़े के दौरान उसके कई थप्पड़ मार दिए। इससे गुस्से में आकर गला दबा दिया। उसके बिस्तर पर गिरने के बाद भाग निकला था। पुलिस का कहना है कि शक में एक परिवार उजड़ गया। दूसरी ओर, मृतका की मां जयरानी ने पति संदीप पर दूसरी महिला से संबंध होने के कारण हत्या का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें -  UP: कासगंज में दर्दनाक हादसा...सड़क पार कर रहे भाई-बहन को बस ने कुचला, मौके पर ही मौत; परिजनों में मचा कोहराम


 

अस्पताल लेकर पहुंचे थे बेटे, अब बेहाल
काफी देर तक जब मां की आवाज नहीं सुनाई दी तो दोनों बेटों ने मां को बिस्तर पर बेहोश देखा था। वह तत्काल ही मां को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर ने गुंजन को मृत घोषित कर दिया। अब बेटों को बुरा हाल है। दोनों ही पढ़ाई कर रहे थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed