{"_id":"67da65bfcbec2c33930f2a10","slug":"sanjali-was-burnt-alive-mother-said-murderers-should-be-hanged-2025-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sanjali Murder Case: जिस संजलि को जलाया था जिंदा...दोषियों को आजीवन कारावास, मां बोलीं- ये इच्छा रह गई अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sanjali Murder Case: जिस संजलि को जलाया था जिंदा...दोषियों को आजीवन कारावास, मां बोलीं- ये इच्छा रह गई अधूरी
Wed, 19 Mar 2025 12:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:05 PM IST
सार
Sanjali Case Agra: आगरा में छह साल पहले हुए संजलि हत्याकांड में दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। 10वीं की छात्रा की मां का कहना है कि फांसी की सजा की उम्मीद थी। दोषियों को फांसी ही होनी चाहिए, जिससे ऐसा किसी और बेटी के साथ नहीं हो...
विज्ञापन
Sanjali Case Agra
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Agra Crime News: मेरी बेटी (संजलि) को जिंदा जला दिया गया। उसकी तड़प-तड़प कर जान गई। ऐसा किसी और बेटी के साथ नहीं होना चाहिए। फांसी की सजा की उम्मीद थी। दोषियों को फांसी ही होनी चाहिए। कोर्ट ने जो फैसला सुनाया, उसकी खुशी है लेकिन फांसी के लिए हाईकोर्ट में अपील करेंगे। संजलि की मां अनीता को जैसे ही न्यायालय के फैसले का पता चला, उनकी आंखों से आंसू निकल आए। रुंधे हुए गले से बोलीं...जब से बेटी की जान ली गई, तब से चैन की नींद नहीं सो पाई। फैसला आया तो दिल को सुकून मिला है। अब वह ठीक से सो पाएंगी। दर्द है तो सिर्फ सरकारी अमले से लेकर जनप्रतिनिधियों के आश्वासनों का, जो छह साल बाद भी अधूरे हैं।
विज्ञापन
आंखों से छलक पड़े आंसू
लालऊ गांव में अनीता के घर मंगलवार की शाम अमर उजाला टीम पहुंची। घर पर उस समय बेटी प्रज्ञा और बेटा प्रवीन थे। उन्होंने बताया कि मां घर पर नहीं हैं। खेत पर काम करने गई हैं। पिता हरेंद्र सिंह फैक्टरी में काम करने के लिए गए हैं। रिपोर्टर ने प्रज्ञा और प्रवीन को बताया कि संजलि हत्याकांड में फैसला आ गया है। दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। बेटी प्रज्ञा मां के पास गई। उन्हें फैसले की जानकारी दी। अनीता की आंखों से आंसू निकल आए। उन्होंने घर आकर संजलि की फोटो पर फूल चढ़ाए। फिर रोने लगीं।
ये भी पढ़ें - UP: पत्नी की जिस तरह से की हत्या दहल गया दिल...गुस्से पर नहीं कर सका काबू, एक शक में उजड़ गया परिवार

क्या नहीं करना पड़ा, तब दिलाई सजा
बोलीं कि बेटी के हत्यारोपियों को सजा दिलाने के लिए क्या-क्या नहीं करना पड़ा। घटना के बाद गांव में जनप्रतिनिधि से लेकर आला अफसर पहुंचे थे। किसी ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की तो किसी ने मुआवजे का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी की ओर से राहत कोष से 5 लाख रुपये दिए गए। लेकिन उन्होंने एक करोड़ रुपये और सरकारी नाैकरी की मांग की थी, जो आज तक पूरी नहीं हो सकी। हर कोई बस झूठे आश्वासन देकर चला गया। केस में पैरवी के लिए वकील के दफ्तर से लेकर कोर्ट के चक्कर काटने पड़ते थे। जो मुआवजा मिला, वह खर्च हो गया।
ये भी पढ़ें - Sanjali Murder Case: : पेट्रोल डालकर जिंदा जला दी थी संजलि, छह साल बाद दो दोषियों को आजीवन कारावास

कानूनी लड़ाई के लिए लेने पड़ा कर्ज
कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए कर्ज लेना पड़ गया। इस कारण पति-पत्नी को मजदूरी करनी पड़ रही है। बेटी की हत्या में रिश्तेदार ही शामिल था। उन्हें सजा दिलाने के लिए रिश्तेदारों से भी नाता तोड़ना पड़ा। कई बार समझाैते का दबाव डाला गया। लेकिन वो पीछे नहीं हटे। बेटी को न्याय दिलाने की खातिर लड़ाई लड़ते रहे। उसी का नतीजा है कि कोर्ट ने उन्हें सजा दी। लेकिन दोषियों को फांसी की सजा मिले तो सुकून आएगा। इसके लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इसके लिए फिर कर्ज लेना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे।
ये भी पढ़ें - UP: वैन चालक ने 9वीं की छात्रा के साथ की इतनी गंदी हरकत, बेटी की आपबीती सुन सहम गई मां

...तो कैसे निकल पाएंगे घर से
संजलि के पिता ने कहा कि उनकी एक बेटी और एक बेटा और हैं। इस घटना में गिरफ्तारी के बाद अपने ही दुश्मन बन गए। उन्हें डर है कि फैसले के बाद कुछ भी हो सकता है। घटना से 23 दिन पहले उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ था। वजनदार वस्तु से सिर पर प्रहार किया गया था। तब वह पथाैली फैक्टरी जा रहे थे। हमलावर बाइक पर आए थे। उन्होंने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद बेटी की हत्या हो गई। अब फिर से डर सता रहा है। ऐसे में घर से भी निकलना मुश्किल हो जाएगा।