फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक तस्वीरें: पैर रखते ही फट गई सड़क, जमीन में समाया युवक एक घंटे तड़पता रहा; ऐसे बची जान

Tue, 17 Jun 2025 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Jun 2025 09:50 AM IST
सार

आगरा के कालिंदी विहार में जिस तरह हादसा हुआ, सड़क पर चलने वालों में दहशत कायम हो गई है। पैर रखते ही सड़क 18 फीट धंस गई। युवक उसमें समा गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। 
 

विज्ञापन
road burst as soon as stepped on it young man buried in the ground and kept writhing in pain for an hour
आगरा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के कालिंदी विहार में 100 फुटा रोड पर एक जगह गुलाब नगर के गौरव ने सुबह 9 बजे जैसे ही पैर रखा, सड़क करीब 18 फीट धंस गई। वह कमर तक मिट्टी में दब गए। एक घंटे तक चली मशक्कत के बाद गौरव की जान बच सकी। दोस्तों और पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला।


सोमवार की सुबह बारिश के कारण कालिंदी विहार में निर्माणाधीन भूमिगत नाले के पानी ने आरबी डिग्री कॉलेज के पास सड़क का कटान कर दिया। शाहदरा की ओर के रास्ते पर 35 साल पुराना भूमिगत नाला क्षतिग्रस्त है, जिसका पानी अंदर ही अंदर सड़क की मिट्टी को काट रहा है। इस वजह से ये हादसा हुआ। जिसने भी ये दृश्य देखा, उसके रौंगटे खड़े हो गए। कमर तक मिट्टी में धंसा युवक चीखने चिल्लाने लगा, तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

ये भी पढ़ें - Agra:  प्री मानसून की पहली बारिश से खिल गया तन-मन, लबालब हुआ शहर; पानी से सड़कें हुई बेहाल

 
road burst as soon as stepped on it young man buried in the ground and kept writhing in pain for an hour
आगरा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कालिंदी विहार के गणपति हॉस्पिटल में औषधालय सहायक गौरव अपनी शिफ्ट खत्म कर जब सुबह 9 बजे घर लौट रहे थे तो खोखली हो चुकी 100 फुटा रोड का हिस्सा पैर रखते ही धंस गया। गौरव का कमर तक का हिस्सा मलबे में दब गया, इससे वह खुद बाहर नहीं निकल पा रहे थे।

ये भी पढ़ें -  UP: मजदूर को बेटे की ऐसी चाहत...कैंट स्टेशन से चुरा लिया किसी और का बच्चा, जीआरपी ने ग्वालियर में दबोचा


 
road burst as soon as stepped on it young man buried in the ground and kept writhing in pain for an hour
आगरा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर उनके दोस्त राहुल, दीपक, कपिल और तुषार ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर बचाव अभियान चलाया। एक घंटे की मशक्कत के बाद गौरव को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
road burst as soon as stepped on it young man buried in the ground and kept writhing in pain for an hour
आगरा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक तरफ निर्माण, दूसरी तरफ धंसा
कालिंदी विहार रोड पर भूमिगत नाला 1500 मीटर लंबा है। बीते साल एक हिस्सा ढहने पर इसका 90 मीटर लंबाई में निर्माण कराया जा रहा था, तभी उससे आगे का हिस्सा ढह गया। अब करीब 40 मीटर का हिस्सा बनाना होगा। पार्षद यशपाल सिंह ने बताया कि टेढ़ी बगिया से शाहदरा तक यह नाला दोबारा ही बनेगा। कभी दुकानें तो कभी कारें, कभी लोग इसमें समा रहे हैं।

ये भी पढ़ें -   Agra College: एडमिशन के लिए कटऑफ लिस्ट हुई जारी, 18 जून को बुलाए गए छात्र...ये प्रमाण पत्र लाने होंगे साथ


 
विज्ञापन
road burst as soon as stepped on it young man buried in the ground and kept writhing in pain for an hour
आगरा हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मरम्मत जल्द शुरू होगी
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि कालिंदी विहार में पहले ढह गए हिस्से में निर्माण कार्य कराया जा रहा था। सोमवार को जो नाला धंसा, वह आगे वाले हिस्से का है। इसकी मरम्मत का काम भी जल्द शुरू कराया जाएगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed