{"_id":"6850dcf316d171294d0ac395","slug":"labourer-wanted-a-son-so-much-stole-someone-else-s-child-from-cantt-station-grp-caught-him-in-gwalior-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मजदूर को बेटे की ऐसी चाहत...कैंट स्टेशन से चुरा लिया किसी और का बच्चा, जीआरपी ने ग्वालियर में दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मजदूर को बेटे की ऐसी चाहत...कैंट स्टेशन से चुरा लिया किसी और का बच्चा, जीआरपी ने ग्वालियर में दबोचा
Tue, 17 Jun 2025 11:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:58 AM IST
सार
आगरा कैंट स्टेशन से बेटे की चाहत में मजदूर ने मासूम को उठा लिया। सीसीटीवी में वो कैद हो गया। जीआरपी ने उसे ग्वालियर से दबोच लिया। बच्चे को मुक्त करा लिया गया।
विज्ञापन
मजदूर को बेटे की ऐसी चाहत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर खेल रहे 4 साल के मासूम को अगवा कर लिया गया। अपहर्ता सीसीटीवी फुटेज में बच्चे को ले जाता दिखा। बच्चे को जीआरपी, आरपीएफ की टीमों ने ग्वालियर से मुक्त कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
वारदात शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है। स्टेशन के पास फुटपाथ पर रहने वाले परिवार का 4 साल का बालक अपनी मां के सामने आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर खेल रहा था। उसकी मां नहाने चली गई, जब लौटी तो बच्चा लापता था। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ ने सीसीटीवी फुटेज देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
फुटेज में एक व्यक्ति बालक को अपने साथ अंगुली पकड़कर ले जाता दिखा। आरोपी उसे लेकर कैंट स्टेशन से दोपहर ढाई बजे जाने वाली आगरा-झांसी पैसेंजर में बैठ गया। जीआरपी व आरपीएफ की टीमें ग्वालियर पहुंचीं। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि करीब 250 कैमरे खंगालने के बाद ग्वालियर के कंपू के गांव बूढ़ा से आरोपी कोमल सिंह कुशवाह को पकड़ा गया। बच्चा उसके घर खेलता हुआ मिला।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके तीन बेटियां हैं। वह किसी काम से आगरा आया था, यहां बच्चे को स्टेशन पर अकेलेे खेलता देखकर साथ ले गया था ताकि पालन पोषण कर सके। आरोपी के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज करके उसे जेल भेजा जाएगा।