{"_id":"6850e79ec3337b25e301e2a3","slug":"first-rain-of-pre-monsoon-agra-flooded-roads-were-in-a-bad-condition-due-to-water-2025-06-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: प्री मानसून की पहली बारिश से खिल गया तन-मन, लबालब हुआ शहर; पानी से सड़कें हुई बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: प्री मानसून की पहली बारिश से खिल गया तन-मन, लबालब हुआ शहर; पानी से सड़कें हुई बेहाल
Tue, 17 Jun 2025 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Jun 2025 09:27 AM IST
सार
झमाझम बारिश से आगरा वासियों को गर्मी से छुटकारा मिल गया। सुहावने मौसम से स्थानीय लोगों और ताज का दीदार करने आए पर्यटकों का तन-मन खिल गया। लेकिन बारिश के दौरान लोगों को कई दुश्वारियों का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन
आगरा बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जून में दहक रही धरती पर सोमवार की सुबह राहत की बूंदें बरसीं। प्री मानसून की इस बारिश ने ही शहर में नाला सफाई का सच सामने ला दिया। बल्केश्वर, कमला नगर, मुगल रोड, ट्रांसयमुना, जीवनी मंडी रोड, शंकरगढ़ की पुलिया समेत अन्य क्षेत्रों में सड़कों पर पानी भर गया। नगर निगम ने 15 जून तक 100 फीसदी नाले साफ होने का दावा किया था। पहली ही बारिश ने दावों की पोल खोल दी। पार्षदों ने कहा कि जलभराव का यह तो ट्रेलर है, असली पिक्चर अभी बाकी है।
आगरा बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुगल रोड पर नगर निगम सात नालों का निर्माण करा रहा है, जिस वजह से यहां पानी रोका गया था। इस बीच प्री मानसून की बारिश आने से पानी निकल नहीं सका और जलभराव कई घंटों तक बना रहा। यही हाल रामनगर पुलिया से शंकरगढ़ पुलिया के बीच का रहा। यहां नाला निर्माणाधीन है। यहां भी शंकरगढ़ पुलिया पर जलभराव रहा। हालांकि इस बार बिजलीघर चौराहे पर पानी नहीं भरा।
आगरा बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तलीझाड़ सफाई कराई जाए
पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि अभी तो प्री मानसून की बारिश है। तब जलभराव का ये हाल है। जिन नालों की सफाई कागज पर ही की है, अब भी वक्त है, उसकी तलीझाड़ सफाई कर लें। मानसून की बारिश सब सच्चाई बता देगी।

पुलिया के नीचे ध्यान नहीं दिया
पार्षद मंजू प्रजापति का कहना है कि अशोक नगर और लोहामंडी नाले की पुलिया के नीचे सफाई जरूरी है। सिल्ट जमा होने से पानी उसके ऊपर से निकलता है, ऐसे में पीछे के इलाके पानी में डूब जाते हैं। अब भी वक्त है, सफाई कर लें।
पार्षद मंजू प्रजापति का कहना है कि अशोक नगर और लोहामंडी नाले की पुलिया के नीचे सफाई जरूरी है। सिल्ट जमा होने से पानी उसके ऊपर से निकलता है, ऐसे में पीछे के इलाके पानी में डूब जाते हैं। अब भी वक्त है, सफाई कर लें।
विज्ञापन
आगरा बारिश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सफाई में औपचारिकता बरती
पार्षद रवि माथुर ने बताया कि नालों की सफाई टेल से होनी चाहिए, लेकिन सफाई के नाम पर कुछ जगह मशीन चलाकर औपचारिकता की जा रही है। इससे जलभराव दूर नहीं होगा।
पार्षद रवि माथुर ने बताया कि नालों की सफाई टेल से होनी चाहिए, लेकिन सफाई के नाम पर कुछ जगह मशीन चलाकर औपचारिकता की जा रही है। इससे जलभराव दूर नहीं होगा।