{"_id":"5d09eacc8ebc3e4dc4161601","slug":"revival-of-boodhi-ganga-soron-by-dm-chandra-prakash-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बूढ़ी गंगा को धारा देने की कवायद, श्रमदान के लिए लोगों संग जुटे मंत्री-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूढ़ी गंगा को धारा देने की कवायद, श्रमदान के लिए लोगों संग जुटे मंत्री-डीएम
Wed, 19 Jun 2019 07:36 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 19 Jun 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
बूढ़ी गंगा की सफाई में जुटे जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
कई दशकों से अस्तित्व खो चुकी गंगा की धारा को फिर से जीवन देने की श्रमदान के माध्यम से अनूठी पहल बुधवार से शुरू हो गई। इसमें 118 किलोमीटर गंगा की धारा में एक साथ सफाई की जाएगी। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह और जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने हवन पूजन के साथ पुनीत कार्य की शुरुआत की।
अस्तित्व खो चुकी बूढ़ी गंगा की सफाई के लिए जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
तीर्थ नगरी सोरों में बूढ़ी गंगा का अस्तित्व सदियों पुराना बताया जाता है। वेदों, पुराणों में भी बूढ़ी गंगा का जिक्र आता है। सोरों के कई धार्मिक स्थल, पुरानी झीलें, संतों के आश्रम प्राचीन समय बूढ़ी गंगा की समृद्धता की दुहाई देते हैं। समय के साथ साथ पिछले कई दशकों से बूढ़ी गंगा का अस्तित्व समाप्त हो गया और बरसात के समय में ही पानी नजर आता था।
अस्तित्व खो चुकी बूढ़ी गंगा की सफाई के लिए जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार से गंगा को जीवंतता प्रदान करने के लिए श्रमदान का कार्य शुरू हुआ। बड़ी मुहिम चलाकर श्रमदान के लिए 25 हजार लोगों का कारवां सुबह 6 बजे से श्रमदान करके बूढ़ी गंगा की सफाई के लिए जुटा। जनपद भर के प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, शिक्षिकाएं, चिकित्सक, जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान में हिस्सा लिया। वहीं जॉब कार्डधारक मनरेगा मजदूर भी सफाई का कार्य में जुटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़ी गंगा की सफाई के लिए हवन में बैठे जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि हमारे जीवन में नदी और वृक्षों का महत्व है। इसके बिना हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं। प्रकृति मानवहित का कार्य करती है लेकिन हम प्राकृतिक संपदाओं को नष्ट कर रहे हैं। यह उचित नहीं है। उन्होंने डीएम द्वारा शुरू किए गए बूढ़ी गंगा के श्रमदान से जीर्णोद्धार कराने के कार्य की सराहना की। कहा कि इससे जिले में सिंचाई के लिए किसानों को लाभ मिलेगा। इससे पूर्व डीएम चंद्र प्रकाश सिंह एवं एसपी अशोक कुमार शुक्ल के साथ हवन पूजन कर जीर्णोद्धार कार्यक्रम का आगाज किया। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि चुनावों के दौरान बूढ़ी गंगा को जीवंतता प्रदान करने का विचार उनके मन में आया था, लेकिन चुनावी आचार संहिता के कारण कार्य लंबित रहा। अब काम पूर्ण मनोयोग के साथ शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
बूढ़ी गंगा की सफाई के लिए जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
बूढ़ी गंगा के जीर्णोद्धार कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, जिलाध्यक्ष भाजपा पूर्णेंद्र सोलंकी, एडीएम योगेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता विद्युत हरिमोहन, एसडीएम ललित कुमार, सीओ आईपी सिंह, सीएमओ डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, उपायुक्त उद्योग प्रेमकांत, गौरीशंकर शर्मा, डा. मिथलेश वर्मा, आईएमए अध्यक्ष डा. आरके माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।