{"_id":"5caf0f3cbdec221444248e56","slug":"reduction-tourists-at-taj-mahal-due-to-scorching-heat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में 'दहकने' लगे ताजमहल के पत्थर, सैलानियों की संख्या में आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में 'दहकने' लगे ताजमहल के पत्थर, सैलानियों की संख्या में आई कमी
Thu, 11 Apr 2019 04:42 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 11 Apr 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल माह में ही 40 डिग्री के पास चल रहे तापमान से ताजमहल का संगमरमरी पत्थरी दहकने लगा है। दोपहर में तेज धूप और गर्मी के कारण पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। ताज के दीदार के लिए आ रहे पर्यटकों का समय भी बदल गया है। अब केवल सुबह और शाम ही ताज पर पर्यटक नजर आ रहे हैं, जबकि दोपहर में सन्नाटा पसरा हुआ है। बुधवार को महज 13 हजार पर्यटकों ने ताज का दीदार किया।
ताजमहल को निहाता विदेशी युगल
गर्मी चढ़ते ही ताजमहल पर सैलानियों की संख्या में कमी आ रही है। दोपहर में चुनिंदा पर्यटक ही ताज का दीदार कर रहे हैं। टूर ऑपरेटर गर्म होते मौसम में पर्यटकों को सुबह सूर्योदय पर और शाम को सूर्यास्त के समय ताज दीदार की सलाह दे रहे हैं।
ताजमहल के बाहर सैलानियों की कतार (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर में तेज धूप के कारण संगमरमर और लाल पत्थर बेहद गर्म हो रहा है। गर्मी के कारण विदेशी पर्यटक कई बार बेहोश भी हुए हैं। ऐसे में आपरेटर और गाइड ताज दिखाने का समय भी बदल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को ताज का प्रवेश टिकट 13 हजार पर्यटकों ने खरीदा, जिसमें से केवल 5 हजार ही मुख्य गुंबद पर बनीं शाहजहां-मुमताज की कब्र देखने पहुंचे। मुख्य गुंबद के लिए एएसआई ने 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट लगाया हुआ है।
विज्ञापन
ताजमहल
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को बादलों की लुकाछिपी हो सकती है। बादलों के छाए रहने के साथ ही तेज हवा भी चल सकती है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री दर्ज किया गया।
लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा, देखें वीडियो
लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा, देखें वीडियो