{"_id":"5caf1f3cbdec2214577e87d6","slug":"samajwadi-party-s-stronghold-mainpuri-seat-lok-sabha-elections-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हर चुनाव में ऊंची होती गई 'सपा के दुर्ग' की दीवार, इस बार होगा दिलचस्प मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर चुनाव में ऊंची होती गई 'सपा के दुर्ग' की दीवार, इस बार होगा दिलचस्प मुकाबला
Thu, 11 Apr 2019 04:41 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 11 Apr 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
सपा झंडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावों में सपा के दुर्ग को ध्वस्त करने के लिए हर बार जोर आजमाइश हुई। कभी बसपा तो कभी भाजपा ने टक्कर दी, लेकिन जीत सपा की हुई। मैनपुरी सीट पर इस बार भी सपा और भाजपा आमने सामने हैं। दोनों ही दल जीत के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं।
नामांकन के लिए कलक्ट्रेट जाते मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 1996 के चुनाव से मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव ने ताल ठोंकी। तब से अब तक हर बार सियासी दंगल में मुलायम अपने विरोधियों को चित करते आए हैं। खास बात ये रही कि इस गढ़ की दीवारें ध्वस्त करने के लिए भाजपा और बसपा ने पूरजोर कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुईं।
प्रेम सिंह शाक्य और मुलायम सिंह यादव (फाइल)
मुलायम सिंह यादव की तीन पीढ़ियां मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के रास्ते संसद की दहलीज पर पहुंचीं। अब पांचवी बार फिर मुलायम सिंह यादव सियासी दंगल में उतरे हैं। इस बार मुकाबला सपा और भाजपा के बीच माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलायम सिंह के साथ अखिलेश यादव (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
1996 में जब मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी से चुनाव लड़ा तो वो अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी उपदेश सिंह चौहान से 51 हजार 958 वोट से जीते थे। वहीं 2014 में जब चुनाव हुआ तो मुलायम सिंह यादव भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न सिंह चौहान से तीन लाख 64 हजार 66 वोट से जीते। इन दोनों ही आंकड़ों में लगभग सात गुने का अंतर है।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
ऐसे बढ़ा जीत का अंतर
लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर अपडेट यहां देखें,
| चुनाव वर्ष | सांसद | वोट |
| 1996 | मुलायम सिंह यादव | 273303 |
| 1998 | बलराम सिंह यादव | 264734 |
| 1999 | बलराम सिंह यादव | 244113 |
| 2004 | मुलायम सिंह यादव | 460470 |
| 2009 | मुलायम सिंह यादव | 392308 |
| 2014 | मुलायम सिंह यादव | 595918 |
| 2014 (उपचुनाव) | तेजप्रताप सिंह यादव | 653686 |
लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर अपडेट यहां देखें,