फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देह व्यापार: रिमांड पर सरगना ने उगले राज, बोली- कई बड़े लोगों से हैं संबंध, किस किसका नाम लूं...

Fri, 24 Jul 2020 09:54 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Jul 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
Prostitution Gang Leader woman touch with High Profile People in agra
पुलिस की गिरफ्त में सरगना (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

आगरा में देह व्यापार गैंग की सरगना महिला ने पुलिस कस्टडी रिमांड पर कई राज उगले हैं। पुलिस ने उससे एक-एक करके 50 सवाल किए। मगर, उसने कई सवालों के जवाब नहीं दिए। यही कहा कि बहुत सारे बड़े लोगों से संबंध हैं। किस किसका नाम लूं। 10 साल से इस धंधे में हूं। सरगना के संपर्क में दिल्ली, मुंबई, लुधियाना की कई युवतियां संपर्क में हैं। पुलिस ने देह व्यापार करने वाली महिला को आठ जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसका एक साथी राहुल मिश्रा भी पकड़ा गया था। 




संबंधित खबर: देह व्यापार की सरगना होटल संचालक सहित गिरफ्तार, दिल्ली से लेकर मुंबई-गोवा तक जुड़े हैं तार

Prostitution Gang Leader woman touch with High Profile People in agra
आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

केस की जांच में लगे सीओ ताज सुरक्षा मोहसिन खान ने बुधवार को महिला को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने 48 घंटे की कस्टडी रिमांड मंजूर की थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उसे रिमांड पर ले लिया था। महिला ने बताया कि बहुत सारे लोगों से संबंध हैं। अगर, नाम लेगी तो लिस्ट लंबी हो जाएगी। ऐसे में किस-किसका नाम लूं। पुलिस ने उससे पूछने के लिए 50 सवाल तैयार किए थे। पुलिस ने एक-एक करके पूछे तो वो भी कई चर्चित लोगों से संबंध होने के बारे में बताने लगी। 


संबंधित खबर: विदेशी युवती को 'व्हाइट', देसी को 'ब्लैक' रम, कोड वर्ड से चल रहा था देह व्यापार, चैटिंग से खुला राज

Prostitution Gang Leader woman touch with High Profile People in agra
पुलिस अभिरक्षा में देह व्यापार के आरोपी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
शहर के प्रमुख फार्म हाउसों में ऑन डिमांड भेजी थी कॉल गर्ल 
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सरगना महिला का संपर्क होटलों के साथ ही कई फार्म हाउसों के संचालकों से भी था। इन फार्म हाउसों में ऑन डिमांड पार्टी में कॉल गर्ल युवतियों को बुलाया जाता था। इसके लिए पहले से रकम तय कर ली जाती थी। एक रात रुकने के बाद कॉल गर्ल को होटलों में भेज दिया जाता था। फार्म हाउसों के संचालक पहले से बुकिंग करते थे।


संबंधित खबर: देह व्यापारः हिंदी सीख रही थीं विदेशी युवतियां, पुलिस पूछताछ में मिले 'दलालों' के नंबर
विज्ञापन
विज्ञापन
Prostitution Gang Leader woman touch with High Profile People in agra
देह व्यापार की सरगना (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली, मुंबई, लुधियाना के साथ विदेशी युवतियां संपर्क में
देह व्यापार की सरगना महिला के संपर्क में दिल्ली, मुंबई, लुधियाना की कई सारी युवतियां संपर्क में है। इन्हें उसने देह व्यापार में शामिल कर रखा है। इसके अलावा उज्बेकिस्तान और रूस की युवतियां भी हैं। वह टूरिस्ट वीजा पर यहां आती हैं। इनके नामों के बारे में पता किया जा रहा है। 

संबंधित खबर: विदेशी युवतियों से देहव्यापार: पुलिस जांच में दलालों के मोबाइल में मिला 'गलीचधंधे' का काला चिट्ठा

छह होटल संचालक और दस एजेंट के नाम लिए 
आरोपी ने छह होटल संचालकों के नाम लिए हैं। इसके साथ दिल्ली और आगरा के 10 से अधिक एजेंट के नाम बताए हैं। इनके बारे में पुलिस पड़ताल करने में लगी है। यह एजेंट इस समय कहां पर हैं? यह पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
Prostitution Gang Leader woman touch with High Profile People in agra
दिल्ली में गैंग चलाने वाली सोनू पंजाबन - फोटो : अमर उजाला
सोनू पंजाबन से जुड़े हो सकते हैं तार 
दिल्ली में सोनू पंजाबन देह व्यापार का गैंग चलाती थी। उसे 12 साल की बच्ची के अपहरण, देह व्यापार और मानव तस्करी के मामले में सजा सुनाई गई है। आगरा की सरगना से उससे तार जुड़े हो सकते हैं। 
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि आरोपी महिला के गैंग में दिल्ली, मुंबई और लुधियाना की युवतियां हैं। उसने कई एजेंट के नाम बताए हैं। कई होटल और फार्म हाउसों के संचालकों से भी संबंध की जानकारी मिली है। अभी आरोपी से और पूछताछ की जाएगी। 


संबंधित खबर: देह व्यापार: सरगना ने बताए कई हाईप्रोफाइल लोगों के नाम, 15 एजेंट करते थे कॉलगर्ल की बुकिंग
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed