फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Sanitation Workers Face Dismissal After Being Absent for a Month, Four Salaries Cut

कार्रवाई: महीनेभर से गायब दो सफाईकर्मी होंगे बर्खास्त, चार का कटेगा वेतन;  दो सफाई नायकों को नोटिस

Tue, 08 Sep 2026 08:03 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 08:03 AM IST
सार

नगर निगम के निरीक्षण में बल्केश्वर में दो सफाईकर्मी एक महीने से अधिक समय से ड्यूटी से गायब मिले, जिसके बाद उनकी सेवा समाप्त करने की संस्तुति की गई। रावतपाड़ा में चार सफाईकर्मियों का दो दिन का वेतन काटने और दो सफाई नायकों से स्पष्टीकरण मांगने की कार्रवाई की गई।
 

विज्ञापन
Two Sanitation Workers Face Dismissal After Being Absent for a Month, Four Salaries Cut
सहायक नगर आयुक्त को सुबह निरीक्षण में मिली गंदगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बल्केश्वर में दो सफाई कर्मचारी एक महीने से गैरहाजिर हैं। सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने सोमवार सुबह बल्केश्वर और रावतपाड़ा वार्डों का निरीक्षण किया तो कई सफाई कर्मचारी मौके पर नहीं मिले। उन्होंने दो सफाई कर्मियों की सेवा समाप्त करने, चार का दो दिन का वेतन काटने और दो सफाई नायकों को नोटिस देने की सिफारिश की है।
विज्ञापन


सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने सुबह वार्ड 91 बल्केश्वर में गंदगी की शिकायतें सच पाईं। कई जगह गंदगी के ढेर मिले। सफाई कर्मचारी सूरज और ध्रुव गैरहाजिर थे। हाजिरी रजिस्टर में कई दिनों से हस्ताक्षर नहीं थे। सुपरवाइजर ने बताया कि एक माह से ज्यादा समय से गैरहाजिर हैं। ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही मानते हुए दोनों कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने की संस्तुति नगर आयुक्त से की गई।
विज्ञापन


वार्ड 92 रावतपाड़ा में उन्हें सफाई कर्मी कुनाल, ज्योति, प्रियंका और गौरव नहीं मिले। मुख्य बाजार में भी सफाई व्यवस्था खराब थी। उन्होंने चारों कर्मचारियों का दो दिन का वेतन काटने की संस्तुति की। वहीं निगरानी में लापरवाही पर सुपरवाइजरों विकास पाठक और अवधेश उपाध्याय को नोटिस जारी किया। दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed