{"_id":"5e4a622b8ebc3ebfe7175bab","slug":"police-open-farmer-murder-case-of-tajganj-agra-crime-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुलासाः हत्या के बाद पत्नी को फोन किया था, उसे मार दिया, अब तेरी बारी है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासाः हत्या के बाद पत्नी को फोन किया था, उसे मार दिया, अब तेरी बारी है...
ताजगंज के नगला देवरी में 13 फरवरी की रात को की गई किसान पवन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी गांव के अनिल को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उसने पत्नी से संबंध होने के शक में पवन की हत्या की। हत्या के बाद पवन के मोबाइल से पत्नी को फोन पर कहा था कि उसे मार दिया है, अब तेरी बारी है।
2 of 5
मौके पर पहुंचे एसएसपी बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
पवन सिंह की हत्या सोते समय की गई थी। सिर में भारी वस्तु से प्रहार किया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में अनिल ने बताया है कि उसने पवन की हत्या उसके सिर में पत्थर मारकर की थी। यह पत्थर पास ही पड़ा था। इसके बाद वह घर पर गया था। अगर पत्नी वहां से न भागती तो उसकी भी जान ले लेता।
3 of 5
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
उसे शक था कि उसकी पत्नी चोरी-छिपे पवन से फोन पर बात करती है। पत्नी कुछ दिन के लिए लापता हो गई थी। उसे शक था कि वह पवन के साथ गई है। तभी से उसने ठान लिया था कि पवन और पत्नी की हत्या करेगा। पत्नी के वापस आने पर उससे पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया। 14 की रात वह पवन की हत्या के लिए पहुंचा। उसने देखा कि पवन किसी से फोन पर बात कर रहा है। उसे लगा कि जरूर उसकी पत्नी से ही बात कर रहा होगा। वह दूर खड़ा रहा। पवन फोन रखकर जैसे ही सोया, पास से उठाकर उसके सिर में पत्थर मार दिया। ताजगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कुछ सुराग मिले हैं, एक युवक से पूछताछ की गई है। सोमवार तक खुलासा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एसएसपी भी मौके पर पहुंचे थे
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पवन की कॉल डिटेल निकलवाई। वह हत्या से पहले मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। आरोपी अनिल को पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी से तो एक बार भी पवन की बात नहीं हुई। उसे वह मोबाइल नंबर भी बताया गया जिससे पवन ने बात की, यह उसकी पत्नी का नहीं था।
विज्ञापन
5 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस ने की थी जांच
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस आरोपी अनिल से पवन का मोबाइल फोन बरामद नहीं कर पाई है। उससे कई बार इस बारे में पूछा गया। उसने यही जवाब दिया कि मोबाइल कहीं फेंक दिया, अब याद नहीं आ रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अनिल की पत्नी से भी पूछताछ की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।