फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सट्टा किंग श्याम वोहरा ने दिल्ली चुनाव परिणाम पर भी लगाया सट्टा, अब इस शहर से चला रहा साम्राज्य

Mon, 17 Feb 2020 12:27 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 17 Feb 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
Agra Satta King Shyam Vohra latest news active in NCR cyber city says intelligence
श्याम वोहरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश समेत पूरे एनसीआर में सट्टा किंग कहे जाने वाले आगरा के श्याम वोहरा ने साइबर सिटी में अपना नया ठिकाना बनाया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले से ही वह गुरुग्राम में सक्रिय है। यहां से वह देशभर में अपना नेटवर्क चला रहा है। खुफिया विभाग से मिली जानकारी के बाद गुरुग्राम पुलिस भी सतर्क हो गई है। पुलिस के आला अधिकारियों ने थाना और अपराध शाखा टीमों को अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखने को कहा गया है। 

Agra Satta King Shyam Vohra latest news active in NCR cyber city says intelligence
श्याम वोहरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बीते वर्ष 29 मई को आगरा के ताजगंज क्षेत्र में कमेटी संचालक देवेंद्र पाल सिंह खुदकुशी मामले में उनकी पत्नी विमलेश ने आरोप लगाया था कि सट्टा किंग श्याम वोहरा के दबाव में आकर उनके पति ने खुदकुशी की। आरोप था कि कमेटी संचालन में श्याम वोहरा साझेदार था। लेनदेन में हुए विवाद के बाद वोहरा उन पर दबाव बना रहा था। इसमें वोहरा की कथित प्रेमिका प्रियंका गोस्वामी की भी महत्वपूर्ण भूमिका थी। महिला ने आरोपी के रसूख का हवाला देते हुए अपनी व अपने परिवार को जान का खतरा भी बताया था। 

Agra Satta King Shyam Vohra latest news active in NCR cyber city says intelligence
श्याम वोहरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

आगरा पुलिस ने अगस्त माह में आरोपी श्याम वोहरा उसकी कथित प्रेमिका प्रियंका गोस्वामी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। जिसके बाद वह अंडरग्राउंड हो गया था। पुलिस जांच में कई और मामलों का खुलासा होने के बाद यूपी पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। दिल्ली में चुनावी सरगर्मी के बीच वोहरा ने गुरुग्राम में अपना ठिकाना बना लिया। यहां से वह सट्टा समेत अपने दूसरे धंधों को चला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Satta King Shyam Vohra latest news active in NCR cyber city says intelligence
श्याम वोहरा (फाइल फोटो)

गुरुग्राम पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी पर दिल्ली पुलिस में भी कई शिकायतें दर्ज है लिहाजा पुलिस की निगरानी से बचने के लिए उसे गुरुग्राम में क्रिकेट बुकी शुरू कर दी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी श्याम वोहरा ने अपने गुर्गों के माध्यम से चुनाव परिणाम को लेकर सट्टा लगाया। 
 

विज्ञापन
Agra Satta King Shyam Vohra latest news active in NCR cyber city says intelligence
श्याम वोहरा का घर - फोटो : अमर उजाला

अभी हाल ही में खुफिया विभाग की ओर से मिली जानकारी के बाद गुरुग्राम पुलिस भी सतर्क हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-1) प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि शहर में सटोरियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस काफी समय से प्रयासरत है। थाना और अपराध शाखा प्रभारियों को अपने क्षेत्र में निगरानी रखने के आदेश दिए गए है। अगर ऐसी कोई सूचना मिलती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed