फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा के 12 गांव में मकानों पर लटके ताले, वायरल फोटो देखकर घर छोड़ रहे लोग, यह है मामला

Mon, 04 Jan 2021 09:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Jan 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
police chowki arson case police searching accused in agra
मकानों पर लटके ताले - फोटो : अमर उजाला

आगरा जिले के धांधपुरा, तोरा, करभना, बुढ़ाना सहित 12 गांवों में इन दिनों पुलिस का भारी खौफ है। थाना ताजंगज की तोरा चौकी फूंके जाने के मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जो दे रही है। रात एक से तीन के बीच में जैसे ही पुलिस की पांच गाड़ियां सायरन बजाती आती हैं, वैसे ही शोर मच जाता है, पुलिस आ गई ... पुलिस आ गई। फिर इसके बाद लोग सो नहीं पाते हैं। पकड़े जाने के डर से इन गांवों के लगभग 500 नौजवान रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं।

police chowki arson case police searching accused in agra
खेत में पलटा पड़ा ट्रैक्टर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

31 दिसंबर 2020 की सुबह गांव करभना निवासी पवन कुमार ट्रैक्टर ट्राली में बालू लेकर गांव की तरफ आ रहा था। आरोप था कि रास्ते में तोरा चौकी के सिपाहियों ने ट्रैक्टर रोकने का प्रयास किया था। पवन ने ट्रैक्टर भगा दिया। इस कारण रास्ते में ट्रैक्टर पलट गया। पवन की मौत हो गई। घटना के बाद गांव के लोग आ गए थे। शांति मांगलिक अस्पताल के सामने बवाल किया था। पुलिसकर्मियों से मारपीट की थी। बसई चौकी पर भी पहुंच गए थे। बाद में तोरा चौकी पर पहुंचकर आग लगा दी थी। वाहनों को फूंक दिया था। पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर पथराव किया था। पुलिस अब आरोपियों को पकड़ने के लिए गांवों में दबिश दे रही है। 

police chowki arson case police searching accused in agra
करभना गांव में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की दबिश का सबसे ज्यादा खौफ करभना में है। यहीं के युवक पवन कुमार यादव की हादसे में मौत के बाद उपद्रव हुआ था। इस गांव 300 युवक रिश्तेदारी में गए हैं। पवन के घर आकर लोग पूछ रहे हैं कि अब क्या होगा। पुलिस और कितने लोगों को पकड़ेगी। पवन के चाचा राजू यादव ने बताया कि 50 घरों में ताले लटके हैं, इनके पूरे परिवार ही चले गए हैं। सोशल मीडिया पर बवाल के दौरान के फोटो वायरल हो रहे हैं। जिसका फोटो दिखता है, वह परिवार सहित घर छोड़ जाता है। पुलिस सिर्फ फोटो देखकर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
police chowki arson case police searching accused in agra
करभना गांव में मकान पर लटका ताला - फोटो : अमर उजाला

धांधुपुरा की नई बस्ती में साहब सिंह चौधरी ने बताया कि पुलिस आती है लेकिन उन लोगों को ही पकड़ रही है जिन्होंने गलती है और कोई क्यों डरे। इसी गांव में सब्जी की दुकान लगाने वाली महिला ने बताया कि पुलिस का डर है लेकिन यह उन मोहल्लों में ही है जिनके युवकों ने आगजनी की। वहीं से लोग घर छोड़कर गए हैं। बाकी मोहल्लों में शांति है। कुछ युवक दिन में गांव में ही रहते हैं, शाम को आसपास के गांवों में दोस्तों के यहां चले जाते हैं। कई घरों में सिर्फ महिलाएं हैं, मर्द रिश्तेदारी में चले गए हैं।

विज्ञापन
police chowki arson case police searching accused in agra
दरवाजे पर लगा ताला - फोटो : अमर उजाला
बुढ़ाना गांव के विनूप सिंह यादव ने बताया कि पुलिस के डर से लोग सो नहीं पा रहे हैं। जिन लोगों ने आगजनी और तोड़फोड़ की, वे तो चले गए। वे नहीं मिलते तो पुलिस पड़ोसियों को पकड़ती है, इसी से खौफ है। तोरा के श्रीकांत दीक्षित का कहना है कि जिसने गलती है, उस पर कार्रवाई हो लेकिन अन्य को न परेशान किया जाए। गांव खाली हुए जा रहे हैं। दबिश भी देनी है तो रात में क्यों... दिन में आए पुलिस। लोग कम से कम सो तो पाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed