दिल्ली में 26 जनवरी को प्रस्तावित किसानों की ट्रैक्टर परेड की तैयारियों को लेकर आगरा पुलिस भी अलर्ट हो गई है। शहर से लेकर देहात तक में पुलिस और पीएसी को लगाया गया है। खुफिया एजेंसियां भी किसान संगठनों की गतिविधियों पर नजर बनाएं हैं। एनएच-2 और दोनों एक्सप्रेसवे पर पुलिस लगाई गई है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
{"_id":"600c22e38ebc3e32ed5a4555","slug":"police-alert-over-farmers-tractor-parade-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Farmers Protest: किसानों की ट्रैक्टर परेड पर पुलिस का अलर्ट, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farmers Protest: किसानों की ट्रैक्टर परेड पर पुलिस का अलर्ट, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर फोर्स तैनात
Sun, 24 Jan 2021 08:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 24 Jan 2021 08:05 AM IST
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तैनात फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा: किसान नेता को किया नजरबंद
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का एलान किया है। किसान नेताओं के एलान के बाद पुलिस अलर्ट पर है। शनिवार को फतेहाबाद में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारी को घर में ही नजरबंद कर लिया गया। किसान संगठनों से जुड़े नेता और पदाधिकारियों पर खुफिया एजेंसियों की नजर है।
आगरा: टोल प्लाजा पर पुलिस तैनात
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को शहर के साथ ही देहात में पुलिस तैनात कर दी गई। देहात के इलाकों से शहर में आने वाले रास्तों पर पुलिस रही। चेकिंग के बाद ही लोगों को आने दिया गया। सैंया, फतेहपुर सीकरी, एत्मादपुर और खंदौली टोल पर पुलिस फोर्स तैनात है। इन रास्तों पर वाहनों की चेकिंग की गई। एनएच-2, यमुना और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खास नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा: पुलिस ने गांव गढ़ी वृंदावन में रोकी ट्रैक्टर रैली
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि गांव-गांव किसानों की बैठक की गई है। उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया गया। समस्याओं को दूर किया जा रहा है। इसके साथ ही हाईवे और एक्सप्रेसवे पर अलग से टीम को लगाया गया है। दिल्ली की तरफ किसानों के वाहनों को जाने पर रोक है।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर तैनात पुलिसबल
- फोटो : अमर उजाला
किसानों को रोकने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी की जाएगी। मथुरा में पुलिस और एक्सप्रेसवे अधिकारियों को बैठक कर इस बाबत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सीओ मांट धर्मेंद्र चौहान ने टोल अधिकारियों को साफ तौर पर कहा कि किसी भी सूरत में 26 जनवरी तक किसी टोल से कोई ट्रैक्टर क्रॉस नहीं होना चाहिए।
फिरोजाबाद: रोजी-रोटी की तलाश में आए बिहार के युवक की हत्या, आंखों में मिर्च डालकर चेहरा कुचला
फिरोजाबाद: रोजी-रोटी की तलाश में आए बिहार के युवक की हत्या, आंखों में मिर्च डालकर चेहरा कुचला