फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संवाद: पीएम मोदी ने कहा- कासगंज के किसान श्यामाचरण देश के किसानों को नई राह दिखाने वाले, देखें तस्वीरें

Tue, 10 Aug 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 10 Aug 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Pm Narendra Modi Video Conferencing With Farmers In Kasganj Hindi News
पीएम मोदी ने किसान से किया संवाद - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार जिले में प्रगतिशील किसान से सीधा संवाद कायम किया। वह कैसे खेती करते हैं, कैसे किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) को संचालित करते हैं। कितनी आय होती है सहित कई अन्य सवाल कर उनके उत्तर जाने। पीएम ने किसान श्यामाचरण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए वह काम कर रहे हैं इससे वे देश के किसानों को एक नई राह दिखाने वाले हैं।


पीएम मोदी और प्रगतिशील किसान के बीच हुए संवाद की लाइव रिपोर्ट
पीएम मोदी- श्यामाचरण जी नमस्ते
श्यामाचरण- जी नमस्कार
पीएम मोदी- आपके पास कितनी जमीन है और आप स्वयं कितनी फसल उगाते हैं।
श्यामाचरण- मैंने मेडीअरोमा एग्रोकंपनी का गठन किया 2018 में। 517 सदस्यों के माध्यम से खेती कराते हैं।
पीएम मोदी- पहले क्या करते थे।
श्यामाचरण- मैंने वनस्पति विज्ञान से स्नातक किया है और बीएड की डिग्री प्राप्त की। पिताजी फार्मर थे। मैं इंश्योरेंस कंपनी में एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर तैनात था उसके बाद मेरा लगाव कृषि की तरफ था। मेरी रुचि औषधि पौधों की तरफ थी।
 
Pm Narendra Modi Video Conferencing With Farmers In Kasganj Hindi News
पीएम मोदी ने किसानों से किया संवाद - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी- आप सरकार को भी जानते हैं, आप सब्जेक्ट को भी जानते हैं, आपने अपना पूरा जीवन खपाया है। मुझे तो पक्का विश्वास है कि आपको सरकार की किस योजना का लाभ लेना चाहिए। कैसे लाभ लेना है इसका आपको ज्ञान होगा। 
श्यामाचरण- जी। अभी हमारे जनपद में एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से शिवांचल प्लांट लगा है तो उसमें हम अपनी औषधि फसलें, सब्जियां रखते हैं और जब मार्केट में रेट सही होता है तब बेचते हैं। इससे हमारे फार्मा सदस्यों को लाभ होता है और उसकी गुणवत्ता भी बनी रहती है।
पीएम मोदी- अच्छा उपाध्याय जी अब आप यह बताएं, कि पहले जब आप अकेले बाजार में फसल बेचते थे और अब एसपीओ बनाकर फसल बेचते हैं तो आपको तो फर्क समझ आता होगा, लेकिन जो किसान आपके साथ जुड़े हैं वो अब क्या फर्क महसूस करते हैं। 
श्यामाचरण - हमारे जो सदस्य फार्मर हैं उनके पास लगभग 280 हेक्टेयर भूमि है। हमारा उद्देश्य है कि जो सदस्य किसान हैं वो परंपरागत खेती के साथ नवीन फसलें करें उनकी वेल्यू एडिशन करें और मार्केट में अच्छा मूल्य प्राप्त करें।

Pm Narendra Modi Video Conferencing With Farmers In Kasganj Hindi News
श्यामाचरण - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी- पहले की तुलना में इनकम अच्छी होती है
श्यामाचरण- हां जी 
पीएम मोदी- कितना फर्क आया होगा। पहले मानो अगर सौ रुपया मिलता था तो आज सौ के बदले कितना मिलता होगा।
श्यामाचरण- पहले से काफी अच्छा हो रहा है, इस समय क्योंकि एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से प्लांट बना है, इससे हमें काफी लाभ मिल रहा है। जब भी मूल्य बढ़ता है तब फसल निकालकर मार्केट में बेचते हैं। जिससे काफी राहत मिलती है।
पीएम मोदी- उपाध्यायजी  मुझे बताया गया कि आप लोग भी अपने जिले में बने आइस एंड चिलिंग प्लांट का इस्तेमाल करते हैं। यह जो सुविधा मिली है इसके कारण भी आपकी फसलों को काफी फायदा होता होगा।
श्यामाचरण- जी, इससे यह है कि जब फसल तैयार होती है तो उस समय जो मूल्य होता है कम होता है तब फसल प्लांट में रख देते हैं और जैसे मूल्य बढ़ता है तो हम इसे निकालकर मार्केट में बेच देते हैं। जिससे हमें काफी लाभ है। पहले हमको तुरंत बेचना पड़ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pm Narendra Modi Video Conferencing With Farmers In Kasganj Hindi News
पीएम मोदी के संवाद के लिए आए किसान - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी- देखिए श्यामा जी, आपने खुद बताया है कि हमारे किसान एक एफपीओ बनाकर उपज बेचते हैं तो उनके जीवन में कितना बड़ा फर्क पड़ता है। इसी तरह जिले में एक आइस एंड चिलिंग प्लांट बनने में भी कितना बदलाव आया है। पिछले 6-7 साल में हमारी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए ऐसे ही ईको सिस्टम बनाने का प्रयास कर रही है। जैसा कि आप सबने कासगंज में इसको बनाया भी और इसका उपयोग कर रहे हैं।
श्यामाचरण- यह योजना हमारे जिले को मिली है आपको बहुत-बहुत बधाई।
पीएम मोदी- चलिए मेरी भी, आप सबको मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सब किसान प्रगति करें। धन्यवाद
विज्ञापन
Pm Narendra Modi Video Conferencing With Farmers In Kasganj Hindi News
पीएम मोदी के संवाद के लिए आए किसान - फोटो : अमर उजाला

पीएम का संबोधन किसानों के लिए है बड़ी प्रेरणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले के  एक किसान से सीधे संवाद किया। जबकि पूर्व से चयनित एक उद्यमी और एक किसान पीएम से बातचीत नहीं कर पाए, लेकिन उनमें संवाद को लेकर उत्साह दिखाई दिया। वे बोले यह कार्यक्रम हमारे लिए ही नहीं बल्कि प्रत्येक किसान और कृषि से जुड़े उद्यमियों के लिए प्रेरणास्रोत बना है।
हमने प्रधानमंत्री से बातचीत की। उन्होंने हमें सुझाव दिए और हमसे बेहतर खेतीबाड़ी के बारे में जानकारी ली। आज प्रधानमंत्री से बातचीत करके मन में बेहद खुशी हो रही है। शब्दों में अपनी खुशी बयां नहीं कर पा रहे।- श्यामाचरण, किसान। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के लिए पहले से नाम प्रस्तावित था, लेकिन बाद में पता चला कि बातचीत नहीं कर पाएंगे, हालांकि कार्यक्रम में अवश्य शामिल रहेंगे। हमें तो कार्यक्रम में शामिल होने से ही ऊर्जा मिली है। खेती को और बेहतर करेंगे।- चंद्रभान किसान।
जितनी देर तक प्रधानमंत्री मोदी ने संवाद किया उतनी देर तक बहुत खुशी हुई। बिल्कुल स्पष्ट हो रहा था कि जैसे की प्रधानमंत्री हमारे सामने बैठकर ही हमें सुझाव दे रहे हैं। चयनित होने के बाद हमें बातचीत का मौका नहीं मिला, लेकिन यह महसूस हो रहा था कि वे हमसे बात कर रहे हों।- रावमुकुल मानसिंह, उद्यमी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed