फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा में मानसून की बारिश: दीवार गिरने से युवक की मौत, जलभराव से बेहाल हुए यमुनापार के वाशिंदे

Tue, 10 Aug 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 10 Aug 2021 12:06 AM IST
सार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में उमस बढ़ेगी। दिन में बादलों की लुकाछिपी हो सकती है, लेकिन तापमान में भी बढ़ोतरी के आसार बने रहेंगे। दोपहर में चुभती हुई धूप परेशान कर सकती है। 

विज्ञापन
Monsoon Rain In Agra Last 24 Hours Wall Falls And Water Logging
शहर की सड़कों पर पानी - फोटो : अमर उजाला

आगरा में सावन के महीने में लगातार तीसरे सोमवार को भी इंद्रदेव ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। दोपहर में 1.30 बजे मौसम में बदलाव नजर आया। काले बादल छाए और उसके बाद से रुक-रुककर बारिश होती रही जो रात तक चली। बीते 24 घंटे में 31.4 मिमी बारिश ताजनगरी में दर्ज की गई। सावन के सोमवार पर बारिश होने का यह संयोग इस बार ही हुआ है। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा।


दिन में पारा सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा तो रात में यह एक डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। दोपहर बाद शुरू हुई रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश में ताजमहल में पर्यटक भीगते और मस्ती करते हुए नजर आए। रविवार शाम से सोमवार शाम तक 24 घंटे में 31.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि रविवार को 26 मिमी बारिश हुई थी। अगस्त का पहला सप्ताह बारिश के लिहाज से आगरा के लिए बेहतर रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में उमस बढ़ेगी। दिन में बादलों की लुकाछिपी हो सकती है, लेकिन तापमान में भी बढ़ोतरी के आसार बने रहेंगे। दोपहर में चुभती हुई धूप परेशान कर सकती है। 
 

Monsoon Rain In Agra Last 24 Hours Wall Falls And Water Logging
demo pic
दीवार गिरने से घायल युवक की मौत
आगरा थाना एत्मद्दौला क्षेत्र में रविवार शाम बारिस के कारण गिरी दीवार के नीचे दबने से घायल युवक की मौत हो गई। यमुना पार क्षेत्र में बिहार समस्तीपुर निवासी सत्यम पुत्र शंभू राय अपने परिवार के साथ एक गोदाम में रहता था। रविवार शाम को चार बजे सत्यम अपने दोस्त साहिल के साथ नहा रहा था। उसी समय गोदाम की दीवार अचानक गिर गई और सत्यम उसके नीचे दब गया। घटना के बाद पड़ौसियाें ने सत्यम को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
 
Monsoon Rain In Agra Last 24 Hours Wall Falls And Water Logging
पानी और कीचड़ के बीच से निकलती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
यमुनापार में 11 दिनों से जलभराव, नरायच, टेढ़ी बगिया में लोग बेहाल
यमुनापार में बारिश के कारण जलभराव से हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। नरायच के शेल्टर होम में 11 दिनों से पानी भरा हुआ है, जबकि टेढ़ी बगिया और कालिंदी विहार की गलियों में बारिश का पानी सूख नहीं पाता कि दूसरी बारिश से जलभराव लोगों को परेशान कर रहा है। नाले, नालियों के न होने और अवैध निर्माण कर लिए जाने के कारण पानी निकलने का यहां जरिया नहीं है। 
सोमवार को नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे के साथ विधायक रामप्रताप सिंह चौहान जलभराव से हो रही लोगों की परेशानी देखने के लिए पहुंचे। प्रकाश नगर अंडर पास, विकास नगर, टेढ़ी बगिया और कालिंदी विहार क्षेत्र में जलभराव, सड़क धंसने और नाले के टूट जाने की शिकायतों को उन्होंने देखा और निदान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon Rain In Agra Last 24 Hours Wall Falls And Water Logging
शहर की सड़क पर हुआ गड्ढा - फोटो : अमर उजाला
नाली के ऊपर आठ फैक्टरियों का निर्माण
विधायक रामप्रताप सिंह चौहान और नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने यमुनापार की जलभराव की समस्या के निदान के लिए अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया, जिसमें सबसे पहले टेढ़ी बगिया 100 फीट रोड पर नाले के टूट जाने पर हालात देखे। यहां नाले के ढह जाने के कारण कटान से जिन दुकानों के नीचे जमीन खोखली हो गई, वहां मकान गिराकर पहले नाले का निर्माण होगा, उसके बाद नए सिरे से भवन और दुकानों का निर्माण किया जाएगा। विधायक के साथ नगर आयुक्त विकास नगर पहुंचे, जहां नाली पर 8 फैक्टरियों का निर्माण पाया गया। फैक्टरी संचालकों ने कहा कि उनकी जमीन पर नाली पूर्व में बनाई गई थी, वह शिफ्ट नहीं की तो उसी को पाटकर फैक्टरी का निर्माण कर लिया गया। नगर निगम इस मामले में कागजात और दस्तावेजों की जांच करेगा। प्रकाश नगर अंडरपास पर रेलवे ने संपवेल नहीं बनाया, इस वजह से अंडर पास पर 15 दिनों से पानी भरा हुआ है। पानी की निकासी के लिए रेलवे को संप वेल का निर्माण करना था। 


 
विज्ञापन
Monsoon Rain In Agra Last 24 Hours Wall Falls And Water Logging
शेल्टर होम में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
शेल्टर होम का ओटी नष्ट
नरायच में कान्हा गोशाला से सटी जमीन पर कैस्पर होम संस्था के डॉग शेल्टर होम में 29 जुलाई के बाद से बारिश का पानी भरा हुआ है। 11 दिन बीतने के बाद भी जलनिकासी न होने पर शेल्टर होम संचालिका विनीता अरोरा ने नगर निगम अधिकारियों पर आक्रोश जताया। उन्होंने इसकी शिकायत डीएम प्रभु एन सिंह से भी की है, लेकिन कार्रवाई फिर भी नहीं हुई। विनीता अरोरा का का आरोप है कि बीते सप्ताह नगर निगम में प्रदर्शन के बाद नगर निगम अधिकारी अगले दिन आए, लेकिन फोटो खिंचवा कर चले गए। पानी निकालने की कोई कोशिश नहीं की गई। तब से अब तक पानी भरा हुआ है। इसमें डॉग शेल्टर होम का ऑपरेशन थियेटर पूरी तरह से नष्ट हो गया है। दवाएं, सर्जिकल सामान, ऑपरेशन टेबल ढाई फीट पानी में डूबे हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed