{"_id":"62c9bdc9b21da11869620c36","slug":"payal-rohatgi-sangram-singh-wedding-ceremony-in-hotel-jp-place-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Payal Rohatgi Marriage: बैंड-बाजे के साथ बरात लेकर रेसलर संग्राम सिंह, पायल बनीं दुल्हनियां, तस्वीरों में देखें शादी की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Payal Rohatgi Marriage: बैंड-बाजे के साथ बरात लेकर रेसलर संग्राम सिंह, पायल बनीं दुल्हनियां, तस्वीरों में देखें शादी की धूम
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दूल्हा बने संग्राम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री पायल रोहतगी और रेसलर संग्राम सिंह शनिवार को शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। आगरा के होटल जेपी पैलेस में वरमाला व फेरों समेत अन्य रस्में हुईं। पायल और संग्राम सिंह ने शादी में जमकर ठुमके लगाए। शाम साढ़े पांच बजे बरात चढ़ाई गई। इस दौरान सुधीर बैंड की धुनों पर बरातियों ने जमकर डांस किया। इस दौरान 50 से अधिक मेहमान शामिल रहे। संग्राम सिंह ब्राउंड शेरवानी व क्रीम पाजामा पहने हुए थे, तो दुल्हन सुनहरी लहंगा चोली में नजर आईं। बरात और शादी की रस्मों की फोटो इंस्ट्राग्राम पर शेयर की गईं। अब रिस्पेशन मुंबई और दिल्ली में होंगे।
अभिनेत्री पायल रोहतगी व संग्राम की शादी की रस्में शुक्रवार से ही शुरू हो गई थीं। शनिवार की शाम को बरात भी होटल परिसर के अंदर ही चढ़ी। इसमें बैंड की धुन पर घोड़े पर सवार संग्राम सिंह अलग लुक में नजर आए। सुधीर बैंड पर पंजाबी और बालीवुड नगमों के बीच बरातियों ने धमाल मचाया। बरात चढ़ने के बाद दूल्हा बने संग्राम सिंह भी जमकर थिरके। बरात होटल में भ्रमण करने के बाद वरमाल की रस्म अदा हुई। देर शाम तक शादी की सभी रस्में संपन्न हो गईं।
2 of 5
पहनाई वरमाला
- फोटो : अमर उजाला
लाल रंग के लहंगा-चोली में पायल बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं, तो वहीं संग्राम ने क्रीम कलर की शेरवानी व साफा पहन रखा था। शादी के लिए होटल में 20 कमरे बुक कराए गए थे। दोनों के परिजन, रिश्तेदार भी मौजूद थे।
3 of 5
पायल की मांग भरते संग्राम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व शुक्रवार को पायल रोहतगी और पहलवान संग्राम सिंह ने शमसाबाद मार्ग स्थित प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद अभिनेत्री पायल रोहतगी ने सभी से शुभकामनाएं और आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन की खूबसूरत यात्रा की नई शुरुआत है। छह जुलाई को हुई मेहंदी रस्म में परिवार और खास मित्रों ने हॉलीवुड, पंजाबी और बॉलीवुड गानों पर जमकर धमाल मचाया था। पायल और संग्राम सिंह के अनुसार, उन्होंने ताजनगरी में शादी का निर्णय पहले ही ले लिया था। ताज के साए में जीवन का यह सुनहरा सफर दोनों के लिए यादगार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Payal Rohatgi Marriage
- फोटो : अमर उजाला
पायल रोहतगी ने राजेश्वर महादेव मंदिर में पूजा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी शेयर कीं। उन्होंने लिखा है, "हमारे जीवन की इस खूबसूरत यात्रा की शुरुआत ! आप सभी के आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आवश्यकता है।
विज्ञापन
5 of 5
पायल रोहतगी, संग्राम सिंह
- फोटो : insta
राजेश्वर मंदिर में पूजा के दौरान पायल रोहतगी महरून रंग का लहंगा पहनी थीं तो संग्राम क्रीम कुर्ते में थे। पायल ने सोशल मीडिया पर मेहंदी रस्म की तस्वीरें भी शेयर की हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।