फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिकित्सकों की हड़ताल: आगरा के निजी अस्पतालों में नहीं मिला इलाज, भीषण गर्मी में मरीज हुए बेहाल

Fri, 01 Apr 2022 01:20 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Apr 2022 01:20 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering due to strike of doctors in agra
हड़ताल से मरीज हुए बेहाल - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के दौसा में चिकित्सक के आत्महत्या के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा शाखा के आह्वान पर गुरुवार को निजी डॉक्टरों ने 24 घंटे की हड़ताल शुरू की। सुबह छह बजे से हड़ताल शुरू हो गई। करीब 70 फीसदी निजी हॉस्पिटल और क्लीनिक, पैथोलाजी सेंटर और डायग्नोस्टिक सेंटरों को सेवाएं नहीं दी गईं। मरीजों को इलाज नहीं मिला, जांच नहीं हो सकी। भीषण गर्मी में मरीज बेहाल हुए। आगरा के अलावा मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, धौलपुर आदि स्थानों से मरीज दिखाने के लिए पहुंचे थे, उन्हें हड़ताल की जानकारी नहीं थी। 


निजी अस्पतालों में मरीजों को न देखे जाने का असर सरकारी अस्पतालों की ओपीडी पर पड़ा। एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल और लेडी लॉयल महिला चिकित्सालय में अपेक्षाकृत अधिक मरीज पहुंचे। देहात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ गई। निजी अस्पताल में गंभीर मरीजों को इलाज न मिलने पर एसएन इमरजेंसी में मरीज पहुंचे। दोपहर एक बजे इरमजेंसी के सभी वार्ड फुल हो गए।
Patients suffering due to strike of doctors in agra
चिकित्सकों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
दोपहर 12:30 बजे शहीद नगर स्थित उपाध्याय हॉस्पिटल के प्रवेश द्वार पर ताला लगा था। सुरक्षा गार्ड मौजूद थे। एक महिला बैंक कर्मी स्टाफ के साथ हॉस्पिटल पहुंची। सांस लेने में परेशानी थी, नाक से खून भी निकल रहा था। तौलिये से पोंछ रही थी। डॉक्टर को दिखाना चाह रही थी, गार्ड ने बताया कि हड़ताल की वजह से मरीज नहीं देखे जा रहे हैं। महिला के साथ आए स्टॉफ ने इंटरकॉम से डॉक्टर से बात की, डॉक्टर ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। महिला जिला अस्पताल गई। 
Patients suffering due to strike of doctors in agra
जीप में लेटी बीमार महिला - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली गेट स्थित मधुवन प्लाजा स्थित कोई डॉक्टर मरीज को नहीं देख रहा था, जांचें भी नहीं की जा रही थीं। मरीज नर्सिंग होम और पैथोलॉजी के बाहर ही फर्श पर चादर डालकर लेटे हुए थे। फतेहाबाद कस्बा में भी निजी चिकित्सक हड़ताल पर रहे। 

हड़ताल की जानकारी नहीं थी, परेशान होना पड़ा

धौलपुर के मनिया से आए श्रीकिशन ने बताया कि बेटी को बाग फरजाना स्थित डॉ. यूसी गर्ग को दिखाने के लिए आया था। हड़ताल की वजह से देखने से मना दिया गया। हड़ताल की जानकारी पहले से नहीं थी, इससे परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Patients suffering due to strike of doctors in agra
बीमार वृद्धा को व्हीलचेयर पर ले जाती महिला - फोटो : अमर उजाला

पट्टी काटने से भी मना कर दिया गया 

ट्रांस यमुना कॉलोनी के राजेश कुमार गौतम ने कहा कि पाइल्स का ऑपरेशन हुआ है। पट्टी कटवाने के लिए डॉ. ज्ञान प्रकाश के यहां आया था। डॉक्टरों की हड़ताल होने की वजह से मना कर दिया गया।

शुक्रवार को सुबह दिखाऊंगी 

मैनपुरी  के बेवर से आईं उर्मिला गुप्ता ने कहा कि डॉ. विकास बंसल को दिखाने के लिए आई थी। हड़ताल की वजह से देखने से मना कर दिया गया। यहीं होटल में कमरा लेकर रहूंगी और शुक्रवार सुबह दिखाकर ही घर लौटूंगी।
विज्ञापन
Patients suffering due to strike of doctors in agra
जिला अस्पताल की ओपीडी में रही भीड़ - फोटो : अमर उजाला

जिला अस्पताल की ओपीडी में 1550 फीसदी पहुंचे

निजी अस्पतालों में इलाज न मिलने से सरकारी अस्पतालों में मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया। जिला अस्पताल की ओपीडी में 1550 मरीज पहुंचे। गत बृहस्पतिवार को यहां 1200 मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया था। मरीज बढ़ने की उम्मीद थी, अस्पताल प्रशासन ने उसी के अनुरूप तैयारी की थी, हालांकि मरीजों और तीमारदारों को आधे से पौन घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। वहीं एसएन की ओपीडी में 1560 मरीजों ने परामर्श प्राप्त किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed