फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम: आगरा में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा 42 डिग्री पार, चार अप्रैल तक लू का अलर्ट, रखें अपना ख्याल

Fri, 01 Apr 2022 12:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Apr 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
weather update maximum temperature in agra crosses 42 degree on march 31
धूप से मासूम को बचाती मां - फोटो : अमर उजाला

पूरे माह भीषण गर्मी से बेहाल करते हुए मार्च ने जाते-जाते 18 साल पुराना एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया। गुरुवार को तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 18 साल पहले 22 मार्च 2004 को आगरा में तापमान 42.4 डिग्री तक रह चुका है। 18 साल बाद न केवल यह रिकॉर्ड टूटा, बल्कि प्रदेश में आगरा सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 1892 के बाद मार्च के माह में सबसे ज्यादा गर्म दिन अब तक वर्ष 2004 का 22 मार्च था। 130 वर्षों में अब मार्च महीने का सबसे ज्यादा तापमान 31 को 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चार अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया है। नवरात्र पहली बार इतनी गर्मी में शुरू हो रहे हैं।

सलाह : गर्मी में शिकंजी, नारियल पानी लें

- दिन में कम से कम पांच लीटर पानी पिएं।
- तरबूज, खरबूज, संतरा समेत रसदार फल खाएं।
- शिकंजी, नींबू पानी, नारियल पानी, ग्लूकोज डालकर पानी पिएं।
- सलाद में खीरा, ककड़ी अधिक खाएं।
- बच्चों को फास्ट फूड, पैक्ड फूड न खाने दें।
- सुबह नाश्ते और दोपहर में खाने के समय एक कटोरी दही जरूर लें।
- खाने में दाल, कोई हरी सब्जी, चपाती खाएं।
(जैसा कि जिला अस्पताल में डायटीशियन ललितेश शर्मा ने बताया)

weather update maximum temperature in agra crosses 42 degree on march 31
ताजमहल में गर्मी से व्याकुल हुए पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
मार्च के आखिरी दिन भी आगरा प्रदेश में सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। इस पूरे माह आगरा प्रदेश के सबसे गर्म शहरों की टॉप 3 सूची का हिस्सा रहा है और पारा सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा दर्ज किया गया। 
weather update maximum temperature in agra crosses 42 degree on march 31
गुरुवार को भी आगरा में तापमान 42.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री ज्यादा है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। झांसी के साथ आगरा संयुक्त रूप से सबसे गर्म शहरों में नंबर एक पर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
weather update maximum temperature in agra crosses 42 degree on march 31
ताजमहल परिसर में धूप से बचने का प्रयास करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने चार अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक दिन में पारा 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर रह सकता है, वहीं तेज धूप और लू के थपेड़े बरकरार रहेंगे।
विज्ञापन
weather update maximum temperature in agra crosses 42 degree on march 31
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सूबे का हाल
शहर       अधिकतम                                न्यूनतम

आगरा    42.5 डिग्री सेल्सियस    21.5 डिग्री सेल्सियस
झांसी    42.5 डिग्री सेल्सियस    21.3 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज    41.8 डिग्री सेल्सियस    22.2 डिग्री सेल्सियस
हमीरपुर    41.2 डिग्री सेल्सियस    23.2 डिग्री सेल्सियस
वाराणसी    40.2 डिग्री सेल्सियस    23.0 डिग्री सेल्सियस
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed