फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

197 रिक्रूट बने सिपाही, पुलिस लाइन में मास्क लगाकर की पासिंग आउट परेड, देखें तस्वीरें

Thu, 30 Jul 2020 06:40 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 30 Jul 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
Passing out parade In Agra Police Line
पासिंग आउट परेड - फोटो : अमर उजाला

आगरा की पुलिस लाइन में छह महीने तक कड़े प्रशिक्षण के बाद बाह्य और आंतरिक परीक्षा पास कर 197 रिक्रूट सिपाही बन गए। गुरुवार को पुलिसलाइन में सिपाहियों की पासिंग आउट परेड हुई। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए परेड में सामाजिक दूरी पूरा ध्यान रखा गया। सिपाहियों ने मास्क लगाकर परेड की। एडीजी अजय आनंद ने परेड की सलामी ली। उन्होंने सिपाहियों से कहा कि जनता को कानून का पाठ पढ़ाएं। खुद भी नियमों और कानून का पालन करें। अनुशासित बल में पूरी लगन के साथ कार्य करें। खुद कोई कानून न तोड़े। 

Passing out parade In Agra Police Line
परेड कमांडर प्रथम नरेंद्र सिंह, द्वितीय सोनू सिंहऔर तृतीय राधाकृष्ण गुर्जर रहे - फोटो : अमर उजाला

वर्ष 2019 में 43वीं वाहिनी पीएसी एटा के 218 रिक्रूट का प्रशिक्षण पुलिस लाइन आगरा में पूरा हुआ। इनमें से 197 ने बाह्य और आंतरिक परीक्षा पास की। इनमें मथुरा के 216, हाथरस और अलीगढ़ के एक-एक रिक्रूट थे। आंतरिक परीक्षा में कानून, विभिन्न अधिनियम और विभागीय कार्यों की जानकारी के बारे में पूछा जाता है। बाह्य परीक्षा में हथियार चलाने और क्षेत्ररक्षण आदि के बारे में जानकारी ली जाती है। परीक्षा पास करने वालों ने गुरुवार को पूरे जोश के साथ पासिंग आउट परेड की। परेड कमांडर प्रथम नरेंद्र सिंह, द्वितीय सोनू सिंहऔर तृतीय राधाकृष्ण गुर्जर रहे। 

Passing out parade In Agra Police Line
पासिंग आउट परेड - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुलिस लाइन में परेड के दौरान सभी रिक्रूट ने मास्क पहन रखा था। सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) का भी पालन किया गया। इस दौरान एसएसपी बबलू कुमार,एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, एएसपी सौरभ दीक्षित सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इन सिपाहियों को एटा, मथुरा और आगरा में तैनाती दी जाएगी। पासिंग आउट परेड कार्यक्रम में सिपाहियों के परिजन भी शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Passing out parade In Agra Police Line
पासिंग आउट परेड - फोटो : अमर उजाला

पीएसी में सिपाही बनने वाले ज्यादातर रिक्रूट ग्रामीण परिवेश से आए हैं। बेटे के खाकी पहनने से मां-बाप की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बेटों ने भी उनका आशीर्वाद लेकर पूरी लगन से ड्यूटी पूरी करने का वचन दिया। मथुरा के मगोर्रा थाना स्थित माड़ा गांव निवासी अवकाश पुत्र सुखवीर सिंह ने बताया कि पिता किसान हैं। ताऊ के बेटे पुलिस में हैं। इसलिए पिता भी यही कहते थे कि बेटा तुम भी पुलिस में जाना। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी। गांव में ही दौड़ लगाते थे। कोचिंग नहीं की। परीक्षा की तैयारी में घर रहकर की। अब सफलता मिल गई। 

विज्ञापन
Passing out parade In Agra Police Line
सिपाही बनने के बाद माता-पिता से लिया आशीर्वाद - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के कोसीकलां निवासी अजित सिंह पुत्र जगवीर सिंह के पिता भी खेती करते हैं। एक बहन और भाई है। अजित के ताऊ कप्तान सिंह आगरा में पुलिस में तैनात हैं। अजित ने बताया कि जब ताऊ गांव में आते थे तो वर्दी पहने हुए रहते हैं। उन्हें देखकर काफी अच्छा लगता था। इस कारण उसने भी पुलिस में जाने की ठान ली। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी। अब सफलता मिल गई। अब पूरी ईमानदारी के साथ ड्यूटी करनी है। 

मथुरा के गोवर्धन निवासी चंद्रकांत शुक्ला पुत्र नारायण स्वरूप के पिता भी किसान हैं। उन्होंने बताया कि चार भाई और बहन हैं। दादा रामसनेही वन विभाग में कार्यरत थे। घर में कोई पुलिस में नहीं है। इसलिए दादा चाहते थे कि नाती पुलिस में जाए। वह उनका सपना पूरा करे। इसलिए तैयारी की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed