फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Weather: ताजमहल के सामने बना पार्क पानी से लबालब, किला... अकबर का मकबरा सहित कई स्मारकों को क्षति

Thu, 12 Sep 2024 11:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
park in front of Taj Mahal was flooded and many monuments including Akbar's tomb were damaged In Agra
आगरा में बारिश से स्मारकों को क्षति। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की रात से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार को भी जारी रही। लगातार बारिश से ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, झुंनझुन कटोरा रामबाग, चीनी का रोजा, एत्माद्दौला, अकबर का मकबरा सिकंदरा समेत स्मारकों को नुकसान पहुंचा है। ज्यादातर जगहों पर पुराने पेड़ों के गिरने से स्मारकों की दीवारें ढह गई है। ताजमहल के मुख्य गुंबद पर भी पानी का रिसाव हुआ है। इसके अलावा ताजमहल के सामने बना पार्क पानी से भर गया। 



दो दिन से जारी बारिश शहर के साथ देहात में मुसीबत लेकर आई। गांव के कच्चे और पक्के मकान बारिश के कारण गिर पड़े। मकान और स्कूल की इमारत गिरने से कई लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं फसलों को भी जबरदस्त नुकसान पहुंचा है।

park in front of Taj Mahal was flooded and many monuments including Akbar's tomb were damaged In Agra
आगरा में बारिश से स्मारकों को क्षति। - फोटो : अमर उजाला

किरावली में दो मकान गिरे, मां-बेटी घायल

गांव खेड़ा बाकंदा में बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे बारिश से दो मकान धराशाई हो गए। इसके मलबे में मुरारी की पत्नी द्रोपा और बेटी खुशबू दबकर घायल हो गईं। उन्हें सीएचसी किरावली लाया गया, जहां से एसएन मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। ग्राम प्रधान बदन सिंह ने बताया कि उनके सिर हाथ में चोट है। दूसरा मकान नेकराम बघेल पुत्र लाखन सिंह का गिरा। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। कुकथला में ओमवती पत्नी ईश्वर सिंह का मकान भी गिर गया। तहसीलदार किरावली देवेन्द्र प्रताप सिंह ने लेखपालों को भेजकर सर्वे करने और नुकसान की रिपोर्ट मांगी है।
 
park in front of Taj Mahal was flooded and many monuments including Akbar's tomb were damaged In Agra
आगरा में बारिश से स्मारकों को क्षति। - फोटो : अमर उजाला

सीकरी में दर्जन भर मकान धराशाई

फतेहपुर सीकरी के कई गांवों में 12 से ज्यादा मकान धराशाई हो गए। बारिश के दौरान गांव दूरा में मूलाराम पुत्र भूरी सिंह के की छत गिर गई।हरिओम पुत्र बाबूलाल का मकान भी गिर गया। ग्राम भड़कोल में गजेंद्र सिंह, जमीला, मूलचंद जाटव, सुरेंद्र सिंह, बृजमोहन, रामेंद्र सिंह व चौधरी के घर गिर पड़े। तेहरा रावत में वीरेंद्र, गीतम के मकान की दीवारें गिर गई है। ग्राम डाबर में लाखन पुत्र अमरा, थान सिंह पुत्र धूप सिंह, सुनील कुमार पुत्र बहादुर सिंह व तेज सिंह आदि के घर गिर पड़े। शिवपुरी में सद्दाम पुत्र रईस का घर गिरा, लेकिन इनमें कोई जनहानि नहीं हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
park in front of Taj Mahal was flooded and many monuments including Akbar's tomb were damaged In Agra
आगरा में बारिश से स्मारकों को क्षति। - फोटो : अमर उजाला

महुअर में गिरी स्कूल की इमारत

बिचपुरी में मूसलाधार बारिश में महुअर में आबादी के बीच बना सरकारी विद्यालय की इमारत तेज धमाके से गिर गई। महुअर निवासी अजय शर्मा ने बताया कि 15 साल पहले भवन बनाया गया था। बृहस्पतिवार को बारिश के दौरान ही जर्जर भवन का बरामदा गिर गया। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए जर्जर भवन को ध्वस्त करने की मांग की। मांग करने वालों में हरिकांत शर्मा, राजीव शर्मा, संदीप रावत, भवानी रावत, बालकिशन गर्ग आदि रहे। स्कूल के पास बना कलुआ का मकान भी धंस गया। एक घर का छज्जा गिर गया लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। लादूखेड़ा में बारिश के कारण रामपुरा के द्वारिका प्रसाद, कुंदन सिंह, अमरेश व गंडेशपुरा गांव के हेतसिंह, लादूखेड़ा निवासी मुकेश चंद व अमरूपुरा के भगवान सिंह के मकान की दीवारें गिर गईं। खेरिया गांव मे रहीसुददीन, अयूब और सलीम के कच्चे मकान भरभरा कर गिर गए।
 
विज्ञापन
park in front of Taj Mahal was flooded and many monuments including Akbar's tomb were damaged In Agra
आगरा में बारिश से स्मारकों को क्षति। - फोटो : अमर उजाला

बाईखेड़ा, मुरकिया में मकान धराशाई, बचा परिवार

मलपुरा के गांव बाईखेड़ा में अमर सिंह प्रजापति पुत्र बाबूलाल का मकान सुबह गिर गया। मलबे में खाने-पीने का सामान और घर के कपड़े दब गए। अमर सिंह ने बताया कि घर से निकलकर जब वह बरामदे में गए तभी मकान गिर गया। उनका सब कुछ मकान के मलबे में दबा है। अकोला क्षेत्र के मुरकिया में तेज बारिश की वजह से एक मकान धराशाई हो गया। नरेश और उम्मेद सिंह का मकान ढह जाने से घर का सामान मलबे में दब गया। पीड़ित उम्मेद सिंह ऑटो चालक हैं। उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। स्थानीय निवासी समाजवीर सिंह चाहर ने परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed