फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रज में बारिश का कहर: ढह गए मकान... धंसीं सड़कें, गिरा स्कूल तो पुल में भी आई दरारें; अब तक सात की मौत

Thu, 12 Sep 2024 11:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Sep 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
havoc of rain is being seen in Braj area houses collapsed and roads caved in seven people have died so far
ब्रज में बारिश का कहर: ढह गए मकान... धंसीं सड़कें - फोटो : संवाद

ब्रज क्षेत्र मे 24 घंटे से हो रही लगातार बारिश ने कहर बरपा दिया है। आगरा, मथुरा, मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद जिलों में कहीं लोगों को घर गिर गए। तो कहीं स्कूल का भवन ढह गया। पुलों पर भी दरारें आ गईं। अभी तक की जानकारी के अनुसार सात लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जनभर से अधिक लोग घायल हैं। आइए विस्तार से जानते हैं सब कुछ। 

आगरा में हो रही लगातार बारिश से लोग घरों में कैद हैं। पुराने शहर में बारिश से सात जर्जर खाली पड़े मकान गिर गए। कई मकान गिरने की हालत में हैं। लोहामंडी में दो बाइक सवार युवक नाले में बह गए। मुश्किल से उनकी जान बची। टेढ़ी बगिया क्षेत्र में नाला ढहने से सड़क किनारे खड़ा ट्रक नाले में गिर पड़ा। ट्रक चालक घायल है। 

havoc of rain is being seen in Braj area houses collapsed and roads caved in seven people have died so far
ब्रज में बारिश का कहर: ढह गए मकान... धंसीं सड़कें - फोटो : संवाद
सिकंदरा हाइवे से लेकर एमजी रोड, यमुना किनारा पर पानी भरा है। बुधवार रात मारुति एस्टेट चौराहा के पास सड़क के गड्डे में पानी भरने से कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। शास्त्रीपुरम, बोदला, शाहगंज रोड पर भी सुबह बारिश में वाहन भिड़ गए। जिला प्रशासन ने खराब मौसम का हाई अलर्ट जारी किया है। 
 
havoc of rain is being seen in Braj area houses collapsed and roads caved in seven people have died so far
ब्रज में बारिश का कहर: ढह गए मकान... धंसीं सड़कें - फोटो : संवाद
लोगों से जर्जर मकान, दीवार, बिजली खम्बो से दूर रहने की सलाह दी गई है। आगरा देहात क्षेत्र में खारी नदी के पुल में जगह-जगह दरारें पड़ गईं हैं। भारी वाहनों के आवागमन से कोई बड़ा हादसा होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
havoc of rain is being seen in Braj area houses collapsed and roads caved in seven people have died so far
ब्रज में बारिश का कहर: ढह गए मकान... धंसीं सड़कें - फोटो : संवाद
बात करते हैं मथुरा की। यहां बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है। नौहझील क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय की दीवार भरभराकर गिर गई। बारिश के कारण बच्चे न होने से स्कूल में बड़ा हादसा टल गया। वहीं मैनपुरी में बारिश के कहर ने अलग-अलग स्थानों पर दो बच्चों सहित पांच लोगों की जान ले ली। 
 
विज्ञापन
havoc of rain is being seen in Braj area houses collapsed and roads caved in seven people have died so far
ब्रज में बारिश का कहर: ढह गए मकान... धंसीं सड़कें - फोटो : संवाद
कुरावली के गांव राजलपुर और भोगांव के शिवपुरी में मकान की दीवारें गिरने से हादसे हुए हैं। यहां कुरावली थाना क्षेत्र राजलपुर गांव में कप्तान सिंह जाटव के मकान की दीवार गिर गई। छप्पर के नीचे सो रहीं ममता देवी और दिलीप कुमार की मौत हो गई। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed