फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से गूंजी ताजनगरी, देखिए नगर कीर्तन की तस्वीरें

Sun, 06 Jan 2019 09:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Jan 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
nagar kirtan yatra on prakash parva birth anniversary of guru govind singh in agra
Nagar Kirtan - फोटो : अमर उजाला
आगरा में श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन में जबरदस्त उत्साह देखने मिला। गुरु वंदना ऐसी कि वाहो, वाहो...गुरु गोविंद सिंह जी, शहंशाहो...गुरु गोविंद सिंह जी पूरे मार्ग गूंजता रहा। सिर पर सजी केसरिया पगड़ी और जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के जयकारे लगते रहे।

जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से गूंजी ताजनगरी, देखिए नगर कीर्तन की तस्वीरें

nagar kirtan yatra on prakash parva birth anniversary of guru govind singh in agra
Nagar Kirtan - फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा माइथान से शुरू होकर नगर कीर्तन घटिया चौराहा, फुलट्टी, फव्वारा, हींग की मंडी, सदर भट्टी, छीपीटोला से बालूगंज गुरुद्वारे पर संपन्न हुआ। विधायक योगेंद्र उपाध्याय और प्रीति उपाध्याय ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को पालकी तक पहुंचाया। 

जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से गूंजी ताजनगरी, देखिए नगर कीर्तन की तस्वीरें

nagar kirtan yatra on prakash parva birth anniversary of guru govind singh in agra
Nagar Kirtan - फोटो : अमर उजाला
यात्रा के आगे लोग झाड़ू लगाते हुए छिड़काव करते जा रहे थे। उनके पीछे पंच प्यारे और सिख धर्म के गुरुओं की शहादत को दर्शाती आकर्षक झांकियां थी। घुड़सवार और बैगपाइपर बैंड की धुन ने नगर कीर्तन में चार चांद लगा दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से गूंजी ताजनगरी, देखिए नगर कीर्तन की तस्वीरें

nagar kirtan yatra on prakash parva birth anniversary of guru govind singh in agra
Nagar Kirtan - फोटो : अमर उजाला
सर्व समाज ने जगह-जगह कीर्तन पर फूल बरसाकर स्वागत किया। बालूगंज गुरुद्वारा पर आरएसएस के विभाग प्रचारक गोविंद, शुभम सोनी, गुरबाज सिंह, मनीष साहनी, दीपक सरीन को सरोपा देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन

जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारों से गूंजी ताजनगरी, देखिए नगर कीर्तन की तस्वीरें

nagar kirtan yatra on prakash parva birth anniversary of guru govind singh in agra
Nagar Kirtan - फोटो : अमर उजाला
संत सिपाही रंजीत सिंह अखाड़े के सदस्यों ने गतका में ऐसे हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिसे देख दांतों तले अंगुलियां दबा ली। संत बाबा प्रीतम सिंह और मास्टर गुरनाम सिंह के नेतृत्व में तलवारबाजी, लाठी, कटार समेत अन्य अस्त्र-शस्त्रों से प्रदर्शन किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed