फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: दीवानी से फरार हुआ गैंगस्टर का नहीं लगा सुराग, दो और ने किया कोर्ट में समर्पण

Sat, 23 Jul 2022 10:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Jul 2022 10:30 AM IST
विज्ञापन
No clue of gangster who escaped from civil court two more surrendered agra crime new
दीवानी से गैंगेस्टर फरार - फोटो : अमर उजाला
आगरा दीवानी से फरार 50 हजार के इनामी गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पा रहे हैं। शुक्रवार को दो और आरोपी जेल भेजे गए। एक आरोपी ने कोर्ट में समर्पण किया, जबकि दूसरी महिला है। वह पूर्व में जेल भेजे गए एक आरोपी की मां है। पुलिस ने उसे साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है।


गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय 13 जुलाई को दीवानी परिसर से भागा था। पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले सिपाही और घटना के बाद सामने आए सोनू को गिरफ्तार किया था। सिपाही को जमानत मिल गई थी, जबकि सोनू को जेल भेजा गया। इसके बाद दो आरोपी फिरोजाबाद निवासी मुनेश और नीरज पकड़े गए। दोनों से फरारी के बाद विनय ने बात की थी। लगातार उनके संपर्क में थे। बृहस्पतिवार को फिरोजाबाद निवासी राहुल कश्यप और पिंटा उर्फ शिवराम यादव को जेल भेजा गया। इन दोनों ने विनय को फरार कराने में सहयोग किया था।
No clue of gangster who escaped from civil court two more surrendered agra crime new
बदमाशों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि राहुल कश्यप की मां मीना को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि मीना को राहुल ने विनय को फरार कराने के बारे में बता दिया था। घटना से पहले और बाद में वो साजिश में शामिल रही। 
 
No clue of gangster who escaped from civil court two more surrendered agra crime new
गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय - फोटो : अमर उजाला
 प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि वह पुलिस की लोकेशन भी अपने बेटे को बता रही थी। इसलिए पकड़ा गया है। वहीं एक आरोपी ऋषभ राजपूत ने कोर्ट में समर्पण किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
No clue of gangster who escaped from civil court two more surrendered agra crime new
न्यायालय के गेट पर चस्पा बदमाशों के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
 प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि ऋषभ विनय को फरार कराने दीवानी आया था। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। इसके लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
No clue of gangster who escaped from civil court two more surrendered agra crime new
चेकिंग अभियान - फोटो : अमर उजाला

 दिल्ली और हरियाणा की लोकेशन

पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर की लोकेशन दिल्ली और हरियाणा की मिल रही है। तलाश में एक टीम लगी है। इसके अलावा मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़ में दबिश दी जा चुकी है। सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नरायन ने बताया कि लोकेशन जहां भी मिल रही है, टीम वहां जा रही है। उसकी फरारी में जितने भी लोग शािमल हैं, सभी पर कार्रवाई होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed