{"_id":"62db7dcddf7703189f543631","slug":"inside-story-of-40-lakh-robbery-in-courier-company-incident-happened-in-12-minutes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: कोरियर कंपनी में 40 लाख लूट की इनसाइड स्टोरी, 12 मिनट में हुई वारदात, किसी को नहीं हुआ बदमाशों पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: कोरियर कंपनी में 40 लाख लूट की इनसाइड स्टोरी, 12 मिनट में हुई वारदात, किसी को नहीं हुआ बदमाशों पर शक
Sat, 23 Jul 2022 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 23 Jul 2022 10:19 AM IST
विज्ञापन
आगरा में भीड़ भरे बाजार में 40 लाख की लूट
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के रावतपाड़ा स्थित तिवारी गली में वारदात करने के लिए बदमाश पूरी तैयारी से आए थे। कोरियर कंपनी में 40 लाख रुपये कैश होने की जानकारी उन्हें पहले से थी। इसकी रेकी कर रखी थी। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की उम्र 20 से 25 साल थी। वो अपनी बाइक 500 मीटर दूर चिम्मन पूड़ी चौराहे के पास खड़ी करके आए थे। सीसीटीवी फुटेज से कुछ सुराग मिले हैं।
सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
मार्केट की इमारत के बाहर गली में एक जगह कैमरा लगा है। इसके फुटेज में बदमाश नजर आए हैं। तिवारी गली में रावतपाड़ा से अंदर आया और जाया जा सकता है। बदमाश बाहर निकले। इसके बाद चले गए। पुलिस ने बाजार में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक किए। इसमें भी वह चिम्मन चौराहे की तरफ जाते नजर आए। उनकी बाइक आसपास ही थी, इसके बाद बदमाश पैदल जाते नहीं दिखे हैं। सभी पैंट शर्ट पहने थे। एक बदमाश अपनी पीठ पर रुपयों से भरा बैग टांगकर ले गया है।
सीसीटीवी फुटेज में दिखे बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
जहां पैदल चलना मुश्किल, वहां दिनदहाड़े वारदात
जिस बाजार में पैदल चलना मुश्किल होता है, उस बाजार में बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात की है। लोगों का कहना था कि बाजार में अंदर के मार्केट में वारदात को अंजाम देने के लिए कई बार बदमाश रेकी करने आए होंगे। कहां से आना है? कहां से जाना है? यह सब देखा होगा। अगर, वो बाइक से अंदर तक आते तो पकड़ने का डर होता। इसलिए बाइक दूर ही खड़ी करके आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर तैनात पुलिसफोर्स
- फोटो : अमर उजाला
दो पुलिस चौकी, फिर भी चले गए बदमाश
तिवारी गली से 200 मीटर की दूरी पर रावतपाड़ा चौकी है, जबकि 250 मीटर की दूरी पर पीपल मंडी पुलिस चौकी का बूथ है। बाजार में बड़े कारोबारी रहते हैं। इस कारण चौकियों पर हर समय पुलिस रहती है। इसके बावजूद बदमाश भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
कर्मचारियों से बात करते एडीजी राजीव कृष्ण
- फोटो : अमर उजाला