फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: एकादशी पर द्वारिकाधीश और ठाकुर बांकेबिहारी ने दिए विशेष श्रृंगार में भक्तों को दर्शन

Thu, 13 Jun 2019 07:43 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा, वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा, वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 13 Jun 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
nirjala ekadashi devotee Poja in Dwarkadhishaji Thakur Bankeihari   mandir in vrindavan
निर्जला एकादशी पर नौका विहार करते ठा. श्रीराधावल्लभ लाल - फोटो : अमर उजाला
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। इस पर्व पर श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद दान दिया। मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। एकादशी के पावन पर्व पर सुबह से ही यमुना के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। प्रात: यमुना में स्नान करने के बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यमुना महारानी का जलाभिषेक के साथ दुग्धाभिषेक किया। 
nirjala ekadashi devotee Poja in Dwarkadhishaji Thakur Bankeihari   mandir in vrindavan
निर्जला एकादशी पर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को उमड़े भक्त - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धालुओं की भीड़ द्वारिकाधीश मंदिर और ठाकुर बांके बिहारी पर उमड़ पड़ी। ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज ने आठ झांकियों में विशेष श्रृंगार में भक्तों को दर्शन दिए। वहीं बांकेबिहारी मंदिर पर भक्त भी अपने आराध्य के दर्शन पाकर धन्य हुए। वहीं मथुरा के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ भजन कीर्तन भी हुए। कई मंदिरों में फूलबंगला सजाए गए। मंदिरों पर देर शाम तक भक्तों की दर्शनों के लिए भीड़ लगी रही।
nirjala ekadashi devotee Poja in Dwarkadhishaji Thakur Bankeihari   mandir in vrindavan
द्वारिकाधीश मंदिर पर सुराही आदि का दान करते श्रद्घालु - फोटो : अमर उजाला
निर्जला एकादशी पर भक्तों ने निर्जल रहकर व्रत रखा। महिलाओं ने सुबह पूजा अर्चना के बाद मिट्टी का कलश, सुराही, खरबूज, हाथ पंखा, बर्तन, मिष्ठान और कपड़े आदि का दान दिया। महिलाओं ने घर में सुख शांति, पति और बच्चों की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत भी रखा। वहीं बहुत से लोग गंगा स्नान करने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
nirjala ekadashi devotee Poja in Dwarkadhishaji Thakur Bankeihari   mandir in vrindavan
द्वारिकाधीश मंदिर पर उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
निर्जला एकादशी पर भक्तों की भीड़ द्वारिकाधीश जी मंदिर में दर्शनों को उमड़ पड़ी। भक्तों ने भोर में यमुना स्नान कर मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चना की। सुबह व शाम भक्तों ने परिक्रमा भी लगाई। नगर के मंदिरों में फूलबंगले सजाए गए। गुरुवार को निर्जला एकादशी पर सुबह जैसे ही द्वारिकाधीश जी मंदिर के पट खुले वैसे ही भक्तों का रैला मंदिर में उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
nirjala ekadashi devotee Poja in Dwarkadhishaji Thakur Bankeihari   mandir in vrindavan
निर्जला एकादशी के मौके पर यमुना में स्नान करते श्रद्घालु - फोटो : अमर उजाला
निर्जल एकादशी के मौके पर चहुंओर बांकेबिहारी की जय-जयकार सुनाई दे रही थी। मंदिर में देशी-विदेशी फूलों की सुगंध के मध्य अलौकिक आभा बिखर रही थी। वहीं ठा. श्री राधावल्लभ लाल ने नौका में विराजित होकर भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर में चल रहे फव्वारों के मध्य जगमोहन में प्रतीकात्मक रूप में यमुना बनाई गई थी। राधा दामोदर, सनेह बिहारी, राधारमण, राधा श्यामसुंदर आदि मंदिरों में फूलबंगले सजाए गए। भक्तों ने निर्जला उपवास रखा। यमुना के चीर घाट, केशी घाट, जुगल घाट आदि  पर स्नान के बाद भक्तों ने दान-पुण्य किया। महिलाओं और युवतियों ने यमुना में दुग्ध अभिषेक किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed