{"_id":"5e0a1d8f8ebc3e87df028fa9","slug":"new-year-2020-celebrations-in-luxury-hotels-of-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विदेशी फूलों से महकेगी साल 2019 की आखिरी 'महफिल', होटलों में नए साल के जश्न की खास तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी फूलों से महकेगी साल 2019 की आखिरी 'महफिल', होटलों में नए साल के जश्न की खास तैयारी
Tue, 31 Dec 2019 12:30 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
विदेशी फूलों से सजे होटल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में विदेशी फूलों की महक से आगरा के कई तीन सितारा और पांच तारा होटल गुलजार होंगे। कई फॉर्म हाउस भी विदेशी फूलों की सजावट और देसी फूले की महक के साथ नया साल मनाने की तैयारियां कर चुके हैं। रावी इवेंट्स का दावा है कि जाता हुआ यह साल इवेंट इंडस्ट्री को मुनाफा देकर जा रहा है।
विदेशी फूलों से सजे होटल
- फोटो : अमर उजाला
विदेशी फूलों से लेकर देसी गुलाब तक नए साल की कई महफिलों की शान बढ़ाएगा। थाईलैंड के गुलाब के फूलों के कई रंग देखने में काफी आकर्षक लगते हैं। इसके साथ ही इनके बीच महकते बंगलूरू के गुलाब के फूल नए साल के अतिथियों को आकर्षित करेंगे। वहीं नए साल के जश्न को लेकर युवाओं में जबरदस्त जोश देखा जा रहा है।
नए साल के जश्न के लिए फूलों से सजे होटल
- फोटो : अमर उजाला
रावी इवेंट्स के निदेशक मनीष अग्रवाल ने बताया कि नए साल पर फूलों का कारोबार हर साल की तुलना में ज्यादा हुआ है। लगभग तीन करोड़ रुपये का फूलों का कारोबार हुआ है। हर साल की तरह इस बार बाजार में नए साल पर ज्यादा उत्साह दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी फूलों से सजे होटल
- फोटो : अमर उजाला
नए साल की महफिल में थाईलैंड और बंगलूरू के फूलों के अलावा नासिक, कोलकाता, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के फूल भी नए साल में भव्य सजावटों का हिस्सा बने हैं। इवेंट कंपनी में फूलों का काम देखने वाले राम शर्मा का कहना है कि हिमाचल का गुलदावरी इस बार काफी लगाया जा रहा है। इसकी खासियत है कि यह देखने में जितना खूबसूरत है, उसे कहीं अच्छी इसकी महक है।
विज्ञापन
गेंदा के फूलों से की गई सजावट
- फोटो : अमर उजाला
फूलों के दाम हुए डेढ़ गुने
- गुलाब स्टिक: बीस रुपये से 200 रुपये तक।
- गुलाब गुलदस्ता: सौ रुपये से 2000 रुपये तक।
- मिक्स फूल गुलदस्ता: सौ रुपये से 1500 रुपये तक।
- विदेशी फूले के गुलदस्ते: दो हजार से पंद्रह हजार तक।
- थाइलैंड गुलाब बुके: एक हजार से पांच हजार तक।
- गुलाब स्टिक: बीस रुपये से 200 रुपये तक।
- गुलाब गुलदस्ता: सौ रुपये से 2000 रुपये तक।
- मिक्स फूल गुलदस्ता: सौ रुपये से 1500 रुपये तक।
- विदेशी फूले के गुलदस्ते: दो हजार से पंद्रह हजार तक।
- थाइलैंड गुलाब बुके: एक हजार से पांच हजार तक।