फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कारोबारी परिवार की मौत मामले में नया मोड़, पिता का बड़ा खुलासा, नीरज की बराबर की सीट पर कोई...

Mon, 06 Jan 2020 12:16 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 06 Jan 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
New twist in bullion trader family death case in mathura after father statement
bullion trader death case - फोटो : अमर उजाला
बुलियन कारोबारी नीरज अग्रवाल की मौत के मामले के खुलासे को जुटी इंस्पेक्टरों और दरोगा की टीम शनिवार को कलाकुंज पहुंची। यहां पर इंस्पेक्टर सूरज प्रकाश शर्मा और बंगालीघाट चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बुलियन कारोबारी के पिता दिनेश चंद अग्रवाल से जानकारी जुटाई। 
New twist in bullion trader family death case in mathura after father statement
पत्नी-बेटी के साथ बुलियन कारोबारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पीड़ित पिता ने बताया कि कार में जाते हुए नीरज की बराबर की सीट पर कोई न कोई व्यक्ति जरूर होगा, लेकिन कार में ऐसा कुछ नहीं मिला। वहीं, कार में खून इतना नहीं मिला, जबकि तीन लोगों की मौत गोली लगने से हुई है। 
New twist in bullion trader family death case in mathura after father statement
पत्नी-बेटी के साथ बुलियन कारोबारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि रात 11 बजे घर से निकले उनके बेटे की कार सुबह 4:30 बजे मिली है। ये सभी सवाल हत्या की ओर से इशारा कर रहे हैं। ऐसे सवाल दागकर कारोबारी के पिता ने पुलिस टीम को सोचने को मजबूर कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
New twist in bullion trader family death case in mathura after father statement
इसी कार में बुलियन कारोबारी ने पत्नी बच्चों को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
यह टीम एसएसपी शलभ माथुर ने बनाई है, जिसमें थाना जमुनापार प्रभारी निरीक्षक राजित वर्मा, इंस्पेक्टर सदुवनराम गौतम, इंस्पेक्टर सूरज प्रकाश शर्मा और बंगालीघाट चौकी प्रभारी को रखा गया है। इन सभी को अपनी जांच पूरी करने के बाद ही जल्द रिपोर्ट सौंपनी है।
विज्ञापन
New twist in bullion trader family death case in mathura after father statement
शौर्य का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि एक जनवरी को बुलियन कारोबारी नीरज अग्रवाल, पत्नी नेहा अग्रवाल और बेटी धन्या की लाशें कार में मिली थीं, उसी कार में शौर्य भी गंभीर रूप से घायल पड़ा था। एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट के झज्जर अंडरपास के नीचे लावारिस कार के शीशे तोड़कर पुलिस ने शव निकाले।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed