{"_id":"5e11c4de8ebc3e87aa2c21e8","slug":"shrikant-sharma-chaupal-in-villages-of-govardhan-over-citizenship-law","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार में कानून का राज, तोड़ने वालों पर कसेंगे नकेल- श्रीकांत शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार में कानून का राज, तोड़ने वालों पर कसेंगे नकेल- श्रीकांत शर्मा
Mon, 06 Jan 2020 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 06 Jan 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
गांवों में चौपाल लगाने पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री पं. श्रीकांत शर्मा ने रविवार को गोवर्धन क्षेत्र के गांठोली, देवसेरस, जतीपुरा,मलसराय व दौलतपुर ग्रामों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में फैलाए गए भ्रम के बारे में जानकारी दी।
ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत मंत्री पं. श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकांत शर्मा ने कहा कि नागरिकता कानून की आड़ में सपा, बसपा व कांग्रेस ने अपने हितों के लिए शांत उत्तर प्रदेश को आग में झोंकने का काम किया। जबकि इस कानून से किसी भी भारतीय को कोई नुकसान नहीं हो रहा था।
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि यह कानून किसी भी देशवासी की नागरिकता ले नहीं रहा है। यह पड़ोसी मुस्लिम देशों में अत्याचारों के चलते जान बहन-बेटियों की आबरू व जान बचाकर भारत आये शरणार्थी हिन्दू, सिख व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने वाला कानून है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
इस कानून से किसी का नुकसान नहीं हो रहा है, लेकिन विपक्षी दल मुसलमानों को कंधा बनाकर उनका दुरुपयोग अपने लाभ के लिए कर रहे हैं। मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि देश के मुसलमान भाई अब कांग्रेस, सपा व बसपा का कंधा नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष और उनकी अफवाह आजादी गैंग झूठ बोलकर लोगों को डराने और बरगलाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आग लगने वालों की खैर नहीं है। चाहे उसके पीछे नकली गांधी एंड कंपनी या नकली समाजवादी ही क्यों न हों। भाजपा की सरकार में कानून का राज है और कानून तोड़ने वाले दंगाइयों पर कानून की नकेल कसेंगे।