फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मां के हौसले के आगे हर 'दर्द' पस्त, प्रसव के चंद घंटे बाद तीन पालियों में दी परीक्षा

Mon, 10 Jun 2019 08:46 AM IST
मुकेश कुमार हितेश सिंह, अमर उजाला, आगरा
हितेश सिंह, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Jun 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
mother took DL Ed exam after gives birth to a baby girl in agra
प्रसव के बाद परीक्षा देती प्रियंका वर्मा - फोटो : अमर उजाला
अगर आप ठान लें तो कुछ भी मुश्किल नहीं है। यह साबित करके दिखाया है आगरा के कागारौल की प्रियंका वर्मा ने। प्रसव के आठ घंटे के बाद ही वो डीएलएड (बीटीसी) की परीक्षा देने पहुंच गईं। दर्द सहते हुए, बिना कुछ खाए, एक नहीं बल्कि तीनों पाली की परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र का स्टाफ छात्रा के साहस को देखकर दंग था। सभी ने उसके हौसले को सलाम किया।
mother took DL Ed exam after gives birth to a baby girl in agra
प्रसव के बाद परीक्षा देती प्रियंका वर्मा - फोटो : अमर उजाला
डीएलएड वर्ष-2017 के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं सात जून से शुरू हुईं। पहले दिन दो पाली में परीक्षा हुई। प्रियंका वर्मा ने शुक्रवार को भी दोनों पाली की परीक्षा दी थी। परीक्षा के दौरान ही उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी। परिवार के लोगों ने कोठी मीना बाजार के पास स्थित शॉक्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 
mother took DL Ed exam after gives birth to a baby girl in agra
प्रियंका की गोद में नवजात और साथ में उसके ससुरालवाले - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार रात करीब सवा एक बजे प्रियंका ने बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने चिकित्सक और परिवार के लोगों से परीक्षा देने की इच्छा जताई। पहले तो परिवार के लोग सहमत नहीं थे, लेकिन प्रियंका के जज्बे को देखते हुए सभी तैयार हो गए। चिकित्सक ने कुछ एहतियात बरतने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
mother took DL Ed exam after gives birth to a baby girl in agra
प्रसव के बाद परीक्षा देती प्रियंका वर्मा - फोटो : अमर उजाला
प्रियंका सुबह 10 बजे से पहले ही परीक्षा केंद्र एनसी वैदिक इंटर कॉलेज पहुंच गईं। उनके साथ उनकी सास इंद्रा देवी, देवरानी डौली सोनी, देवर विपिन सोनी भी थे। परिवार के लोग स्टाफ के आवास में रुके। प्रियंका हर पाली की परीक्षा के बाद कुछ देर वहीं आराम कर रही थीं। कॉलेज प्रशासन ने भी हर 10 से 15 मिनट में हाल पूछा। प्रियंका ने सुबह 10 से 11 बजे, दोपहर 12 से 01 बजे और दोपहर दो से शाम चार बजे तक परीक्षा दी। इसके बाद घर गईं। 
विज्ञापन
mother took DL Ed exam after gives birth to a baby girl in agra
प्रियंका की गोद में नवजात को दुलारती सास और देवरानी - फोटो : अमर उजाला
लेडी लॉयल अस्पताल की प्रमुख अधीक्षिका डॉ. कल्याणी दीक्षित ने बताया कि सामान्य प्रसव के बाद भी कम से कम 48 घंटे आराम की जरूरत होती है। छात्रा का जज्बा है कि वो आठ घंटे बाद ही परीक्षा देने पहुंच गई। एनसी वैदिक इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजवीर सिंह ने कहा कि ऐसी बेटी को नमन करता हूं। यह बेटी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। किसी भी परिस्थिति में हार नहीं माननी चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed